- Advertisement -
- Advertisement -

अभिषेक बच्चन पर पत्रकार ने लगाया अवॉर्ड खरीदने का आरोप, अभिषेक बच्चन ने दिया करारा जवाब , कहा, “मैं आपको गलत साबित करूंगा”

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
a journalist accused abhishek bachchan of buying awards abhishek bachchan hit back saying i will prove you wrong

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन पर हाल ही में एक पत्रकार ने गंभीर आरोप लगाया है। पत्रकार का दावा है कि अभिषेक बच्चन अब अवॉर्ड्स खरीदने लगे हैं और पब्लिक रिलेशंस (पीआर) की ताकत का इस्तेमाल करके खुद को लगातार सुर्खियों में बनाए रखते हैं। इस आरोप पर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए उस पत्रकार को करारा जवाब दिया है।

पत्रकार ने क्या लिखा?

दरअसल, अभिषेक बच्चन को हाल ही में अपनी फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह अवॉर्ड मिलने के कुछ दिनों बाद एक पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखी।
उसमें उसने लिखा, “अभिषेक बच्चन बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन वे इस बात का भी उदाहरण हैं कि कैसे अवॉर्ड्स खरीदकर और पीआर पावर का इस्तेमाल करके लगातार चर्चा में बना जा सकता है, जबकि उनके करियर में आज तक कोई सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं रही।”

अभिषेक बच्चन का जवाब

अभिषेक बच्चन ने इस आरोप पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पत्रकार को जवाब दिया। उन्होंने कहा , “साफ-साफ कह दूं, मैंने कभी कोई अवॉर्ड नहीं खरीदा और न ही कभी कोई अग्रेसिव पीआर किया है। मैंने सिर्फ मेहनत की है खून, पसीना और आंसू बहाए हैं।

मुझे पता है कि आप मेरी बात पर यकीन नहीं करेंगे, इसलिए मेरे लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि मैं और ज्यादा मेहनत करूं, ताकि आगे मेरी किसी भी उपलब्धि पर आपको शक करने का मौका न मिले। मैं आपको गलत साबित करूंगा।” अभिषेक की इस पोस्ट को फैन्स और इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज ने सराहा और उनकी ईमानदारी की तारीफ की।

अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ का निर्देशन शुजीत सरकार ने किया था। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन अभिषेक के अभिनय की हर किसी ने तारीफ की थी। अब अभिनेता अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह जल्द ही ‘राजा शिवाजी’ और ‘किंग’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Keywords: Abhishek Bachchan, Award Controversy, Journalist Allegation

What do you think?

- Advertisement -