- Advertisement -
- Advertisement -

Ikkis Trailer: अगस्त्य नंदा बने अरुण खेत्रपाल , ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देखकर खड़े हो गए रोंगटे, फैंस बोले, तहलका मचा दिया

मूवीज़ बॉलीवुड मूवी न्यूज़
ikkis trailer agastya nanda turns arun khetarpal the trailer of ikkis gives goosebumps fans say youve set the screen on fire

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इंटरनेट पर छा गया है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। अगस्त्य नंदा ने इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है, और ट्रेलर देखकर साफ झलकता है कि उन्होंने इस भूमिका में अपनी पूरी जान झोंक दी है।

ट्रेलर में दिखी देशभक्ति और जज्बे की आग

‘इक्कीस’ का ट्रेलर शुरू होता है एक रेजिमेंट की मीटिंग से, जहां अफसर अपने जवानों को बताते हैं कि “लेफ्टिनेंट कर्नल तारापुर ने हमारी रेजिमेंट को पहला परमवीर चक्र दिलवाया था।” इसके बाद स्क्रीन पर अगस्त्य नंदा यानी अरुण खेत्रपाल कहते नजर आते हैं और कहते हैं, “अगला परमवीर चक्र हमारी रेजिमेंट के लिए मैं लेकर आऊंगा।”इसके बाद दिखती है अरुण खेत्रपाल की वीरता, साहस और बलिदान से भरी जर्नी।ट्रेलर के अंत में वह सीन है जिसने हर किसी का दिल छू लिया जब उनके टैंक में आग लग जाती है और अफसर उन्हें पीछे हटने का आदेश देते हैं। लेकिन अरुण जवाब देते हैं, “नहीं सर, मैं अभी अपना टैंक नहीं छोड़ूंगा… मेरी गन अभी भी काम कर रही है।”
यही डायलॉग और अगस्त्य की परफॉर्मेंस दर्शकों के दिल में गूंज छोड़ देती है।

क्या है कहानी ?

फिल्म ‘इक्कीस’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इसमें अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई गई है जो इंडियन आर्मी के टैंक कमांडर थे और मात्र 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। उन्होंने अपने टैंक में आग लग जाने के बावजूद पीछे हटने से इनकार किया और दुश्मनों के 10 टैंकों को ध्वस्त कर दिया था। फिल्म का नाम ‘इक्कीस’ (21) इसी वजह से रखा गया है क्योंकि जब अरुण खेत्रपाल शहीद हुए, तब उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी।

ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया

‘इक्कीस’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।फैंस लगातार अगस्त्य नंदा की तारीफ कर रहे हैं। कुछ रिएक्शन इस तरह हैं ,“वो इक्कीस का था!” “अगस्त्य ने तो कमाल कर दिया।” “धर्मेंद्र सर की विरासत और अगस्त्य का स्पार्क मिस नहीं किया जा सकता।” “ट्रेलर देखकर आंखों में आंसू आ गए भाई।”
“शहर में एक नया स्टार आया है।” लोगों का कहना है कि बॉलीवुड को एक नया स्टार मिल गया है।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा के साथ धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन किया है श्रीराम राघवन ने, जो ‘अंधाधुन’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विजान (Maddock Films)। फिल्म में सिमर भाटिया भी हैं, जो अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया की बेटी हैं। इस फिल्म से वह अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही हैं।

रिलीज डेट

फिल्म ‘इक्कीस’ दिसंबर 2025 में थिएटर्स में रिलीज होगी।देशभक्ति, साहस और भावनाओं से भरी यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है।

Keywords: Ikkis Trailer, Agastya Nanda Debut, Arun Khetarpal Biopic, 1971 War Film

What do you think?

- Advertisement -