- Advertisement -
- Advertisement -

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बन सकती हैं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, इस नेता को मिल सकती है पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र भारत
maharashtras deputy cm could be ajit pawars wife sunetra pawar party president role may go to another leader

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद अब सभी के मन में सवाल उठने लगा है कि एनसीपी की तरफ महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसी बीच खबर आ रही है कि दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से पार्टी के प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी अब सुनेत्रा पवार को राज्य का उप मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं।

प्रफुल्ल पटेल को सौंपी जा सकती है पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

वहीं प्रफुल्ल पटेल को पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पार्टी के सीनियर नेताओं ने सुनेत्रा पवार को अजित दादा के सीट से चुनाव लड़ने के लिए सलाह दी है। इसके साथ कयास लगाया जा रहा है कि शरद पवार की एनसीपी और अजित पवार की एनसीपी एक साथ हो सकती है। फ़िलहाल अभी तक इस पूरे मामले पार कोई अधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन कयासों का दौर शुरू हो गया है।

बारामती में हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज उनके पैतृक गांव बारामती में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई प्रमुख नेता और सार्वजनिक हस्तियां मौजूद रहीं। अजित पवार की दुखद मृत्यु बुधवार को एक विमान दुर्घटना में हुई थी। राज्य सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

प्लेन में मौजूद थे 5 लोग

जानकारी के अनुसार, अजित पवार 28 जनवरी को सुबह बारामती में चुनावी सभाओं में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की जान चली गई।

Keywords: Ajit Pawar Death, Baramati Plane Crash, Next Deputy CM Of Maharashtra, Sunetra Pawar Deputy CM

What do you think?

- Advertisement -