- Advertisement -
- Advertisement -

T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप C में बांगलादेश की जगह होगी स्कॉटलैंड शामिल, ICC ने किया कन्फर्म

दुनिया भारत स्पोर्ट्स
t20 world cup 2026 group c scotland replaces bangladesh icc announcement

T20 World Cup 2026: आईसीसी ने आखिरकार वह घोषणा कर दी है जिसका इंतजार किया जा रहा था। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 2026 आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया है। आईसीसी ने यह जानकारी जारी की और यह भी बताया कि बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी। स्कॉटलैंड को वही ग्रुप मिलेगा, जिसमें पहले बांग्लादेश था। 7 फरवरी को, स्कॉटलैंड की टीम कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला करेगी।

आईसीसी ने लिया आखिरी फैसला

आईसीसी ने आखिरकार अपना फैसला सुनाते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को उसकी जिद का परिणाम दिखा दिया। बांग्लादेश अब इस साल फरवरी में भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप से बाहर हो चुका है। दो दिन पहले, आईसीसी ने BCB को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि यदि वे भारत में मैच खेलने के लिए तैयार नहीं होते, तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा। बांग्लादेश ने भारत जाने से मना किया और अब वही हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल शाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चेयरमैन को एक ईमेल भेजा गया था। इसमें बताया गया कि BCB ने भारत जाने पर निर्णय लेने के लिए दिए गए 24 घंटे की समय सीमा के बाद भी आईसीसी को कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया, जिसके कारण यह फैसला लिया गया। इसके अलावा, BCB ने आईसीसी को सूचित करने से पहले ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जो प्रोटोकॉल के खिलाफ था।

स्कॉटलैंड के लिए बड़ा मौका

आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश की जगह अब टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड की टीम खेलेगी। बांग्लादेश ग्रुप सी में थी, और अब स्कॉटलैंड इसी ग्रुप में शामिल होगा। टी20 विश्व कप का शेड्यूल वही रहेगा, बस बांग्लादेश के स्थान पर अब स्कॉटलैंड को मैच खेलने का मौका मिलेगा। स्कॉटलैंड के मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में होंगे, और फिर 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ मुकाबला होगा।

बांग्लादेश की चिंता की असली वजह

इस पूरे झगड़े की असली शुरुआत तब हुई, जब बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल टीम से बाहर कर दिया। उसके फौरन बाद बीसीबी ने आईसीसी को खत भेजकर खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए। आईसीसी ने दो टूक जवाब दिया कि सुरक्षा की जांच निष्पक्ष और प्रोफेशनल एजेंसियों ने की है, कोई बड़ा खतरा नहीं है। फिर भी बीसीबी टस से मस नहीं हुआ। अंततः यह परिणाम हुआ कि बांग्लादेश इस टी20 विश्व कप के स्क़ॉड से ही बहार हो गया।

Keywords: T20 World Cup 2026, Bangladesh Cricket Board, Scotland Cricket Team, India Sri Lanka, ICC Decision, Cricket News

What do you think?

- Advertisement -