- Advertisement -
- Advertisement -

अब पुलिसकर्मियों को बर्थडे और एनीवर्सरी पर मिलेगी छुट्टी, DGP का नया आदेश

भारत
police personnel to get leave on birthday and anniversary dgp issues new order

Photo Credit: X

कर्नाटक: हर किसी के लिए जन्मदिन और शादी की सालगिरह खास दिन होते हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों के लिए यह दिन अक्सर ड्यूटी में व्यस्त रहते थे। अब कर्नाटक में यह स्थिति बदल गई है। कर्नाटक पुलिस के डीजीपी डॉ. एम ए सलीम ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन और मैरिज एनिवर्सरी पर छुट्टी देने से मना नहीं किया जाएगा।

DGP की नई पहल

डीजीपी ने एक विभागीय आदेश जारी करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए निजी अवसरों जैसे जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे कठिन हालात में जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखते हैं। इन खास दिनों पर छुट्टी मिलने से अधिकारियों और कर्मियों को मानसिक ताजगी मिलती है, जिससे वे परिवार के साथ समय बिता सकते हैं और अपने कर्तव्यों और निजी जीवन में बेहतर संतुलन बना सकते हैं। यह पहल उनके मनोबल को बढ़ाती है, तनाव कम करती है और कार्य में संतुष्टि और उत्पादकता को भी बढ़ाती है।

पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर

पत्र में आगे बताया गया कि यह कदम न केवल पुलिसकर्मियों के बलिदानों की सराहना करता है, बल्कि उनकी वफादारी को भी बढ़ाता है और पुलिस बल की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इससे सेवा में बेहतर अनुशासन और प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है। इस संदर्भ में सभी यूनिट अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी का अनुरोध करने पर अनिवार्य रूप से छुट्टी प्रदान करें।

Keywords: Karnataka Police, DGP M A Saleem, Police Welfare, Work Life Balance, Police Leave Policy, Police Reforms

What do you think?

- Advertisement -