- Advertisement -
- Advertisement -

Baramati ByElction 2026: चुनावी जीत के बीच सुनेत्रा पवार का भावुक संदेश, कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील

महाराष्ट्र भारत
baramati by election 2026 amid election victory sunetra pawars emotional message appeals to workers to maintain peace

Photo Credit: X\@SunetraA_Pawar

Baramati ByElction 2026: महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में सुनेत्रा पवार बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही हैं। उन्होंने जनता के समर्थन और इस बढ़त को अजित पवार को समर्पित किया है। सुनेत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भावुक पोस्ट भी साझा किया। यह सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी चुनावी मैदान में उतरी हैं।

जीत के बीच सुनेत्रा पवार की भावुक अपील

सुनेत्रा पवार ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि बारामती उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। उन्होंने जनता के भरोसे और समर्थन को दिवंगत अजित पवार की स्मृति को समर्पित किया। सुनेत्रा ने बताया कि परिणाम के समय पूरा परिवार भावुक है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस अवसर पर कोई जुलूस न निकाला जाए और न ही गुलाल उड़ाया जाए, बल्कि संयम और मर्यादा बनाए रखी जाए।

जीत के बाद सुनेत्रा पवार का नया संकल्प

सुनेत्रा पवार ने बारामती की जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें अजित पवार के सपनों वाली बारामती को आगे बढ़ाने का मौका दिया है। उन्होंने इसे अपनी यात्रा का अंत नहीं बल्कि नई शुरुआत बताया। सुनेत्रा ने कहा कि यह समय नए संकल्प, मेहनत और संघर्ष का है, जिससे एक मजबूत और विकसित बारामती का निर्माण किया जाएगा।

बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की बढ़त कायम

अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट पर सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं और वे बड़ी बढ़त बनाती नजर आ रही हैं। इस सीट पर कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार सुनेत्रा पवार मुकाबले में आगे चल रही हैं और उनकी जीत की संभावना मजबूत दिख रही है।

Keywords: Baramati By Election 2026, Sunetra Pawar Election Result, Baramati Assembly Seat Trends, Maharashtra Bypoll Updates 2026

What do you think?

- Advertisement -