- Advertisement -
- Advertisement -

‘शिव का अवतार’ बनकर करता था पाप, ढोंगी बाबा ने महिला के साथ किया बेहद घिनौना काम

भारत महाराष्ट्र मुंबई
posing as shivas avatar fake godman commits horrific crime calls woman parvati to sexually assault her

Photo Credit - Social Media

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई-विरार क्षेत्र में एक स्वयंभू धर्मगुरु के खिलाफ महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ऋषिकेश वैद्य पर आरोप है कि उसने महिला को धार्मिक झांसा देकर उसका शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर माणिकपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया, जिसे आगे की जांच के लिए हडपसर पुलिस को सौंप दिया गया है। 35 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी आरोपी से पहचान 2023 में फेसबुक के जरिए हुई थी।

झांसे, नशीले पदार्थ और ब्लैकमेल का गंभीर आरोप

शिकायत के अनुसार आरोपी ऋषिकेश वैद्य ने महिला की आस्था का फायदा उठाकर उससे नजदीकी बढ़ाई। बाद में पुणे में मुलाकात के दौरान उसने उसे बहकाकर अपने साथ ले गया, जहां नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। इसी दौरान उसने गुप्त रूप से आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं और बाद में उन्हें आधार बनाकर पीड़िता को धमकाया। आरोप है कि बाद में फिर से मिलने के लिए दबाव बनाया गया और दोबारा जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।

खुलासे के बाद पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

नासिक के अशोक खरात से जुड़े मामले के सामने आने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद दोनों ने वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी ऋषिकेश वैद्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। क्यूंकि पहली घटना पुणे में हुई थी, इसलिए केस को आगे की जांच के लिए हडपसर पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धर्मगुरु बनकर कई महिलाओं को झांसे में लेकर उनका शोषण किया।

Keywords: Vasai Rape Case Godman, Rishikesh Vaidya Case, Self-Styled Godman Crime India, Pune Sexual Assault Case

What do you think?

- Advertisement -