- Advertisement -
- Advertisement -

Rajya Sabha Election 2026: देशभर में राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज, ECI ने 10 राज्यों की 24 सीटों पर वोटिंग शेड्यूल किया जारी

भारत
rajya sabha election 2026 preparations intensify across india as eci announces voting schedule for 24 seats in 10 states

Photo Credit: Social Media

ECI ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये सीटें जून और जुलाई में खाली होने जा रही हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीखों का भी ऐलान किया गया है।

18 जून को होगी वोटिंग

जून और जुलाई में रिटायर हो रहे राज्यसभा सदस्यों की सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। ECI ने बताया कि वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा भी उसी दिन की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 1 जून से नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

इन राज्यों में होगा चुनाव

राज्यसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चार-चार सीटों पर मतदान आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में होगा। वहीं मध्यप्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटों पर चुनाव होंगे। झारखंड में दो सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट के लिए चुनाव कराया जाएगा। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

महाराष्ट्र-तमिलनाडु में भी उपचुनाव

ECI ने राज्यसभा की दो खाली सीटों पर उपचुनाव कराने का भी ऐलान किया है। महाराष्ट्र में सीट सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद खाली हुई, जबकि तमिलनाडु में सीवी शनमुगम के विधानसभा सदस्य बनने के बाद सीट रिक्त हुई। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार दोनों सीटों पर 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

Keywords: Rajya Sabha Elections 2026, ECI Election Schedule, Rajya Sabha Seats Voting Date

What do you think?

- Advertisement -