- Advertisement -
- Advertisement -

12 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा ये अभिनेता, आमिर-रणवीर और अमिताभ संग कर चुका है काम, अब मर्डर केस में गिरफ्तार

क्राइम भारत
this actor kept evading police for 12 years worked with aamir ranveer and amitabh now arrested in murder case

Photo Credit: Social Media

आमिर खान, रणवीर सिंह और सनी देओल जैसे बड़े सितारों की फिल्मों में नजर आ चुका एक अभिनेता अब हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे हेमंत मोदी नाम के दोषी को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, पैरोल पर बाहर आने के बाद वह कभी जेल वापस नहीं लौटा और पहचान छिपाने के लिए लगातार अपना नाम और ठिकाना बदलता रहा। इस दौरान उसने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में छोटे किरदार निभाकर खुद को आम जिंदगी में छिपाए रखा। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उसे मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

पैरोल पर बाहर आया, फिर 12 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

हेमंत मोदी पर साल 2005 में अहमदाबाद के पार्श्वनाथ इलाके में हुए एक हिंसक विवाद के दौरान हत्या और दंगा भड़काने का आरोप लगा था। अवैध निर्माण को लेकर शुरू हुए झगड़े में अजय पटेल और उनके दोस्त नरेंद्र कांबले पर हमला किया गया, जिसमें कांबले की मौत हो गई। मामले में अदालत ने 2008 में हेमंत मोदी समेत अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में मेहसाणा जेल में बंद हेमंत को 2014 में 30 दिनों की पैरोल मिली, लेकिन समय खत्म होने के बाद वह वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया।

नाम बदलकर जीता रहा नई पहचान

पुलिस जांच में सामने आया कि जेल से फरार होने के बाद हेमंत मोदी लगातार अपनी पहचान और ठिकाना बदलता रहा। कुछ समय तक वह गुजरात के पाटन में छिपकर रहा और बाद में नया नाम अपनाकर अहमदाबाद में रहने लगा। यहां उसने किराए पर कमरा लेकर निजी कंपनी में नौकरी की। इसके बाद वह मुंबई पहुंच गया, जहां कई सालों तक फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छोटे-मोटे रोल करता रहा। इस दौरान उसने बॉलीवुड फिल्मों, वेब सीरीज, गुजराती सिनेमा और थिएटर में भी काम किया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

बॉलीवुड फिल्मों में दिखा चेहरा

पुलिस के मुताबिक फरारी के दौरान हेमंत मोदी ने कई चर्चित फिल्मों में छोटे किरदार निभाए। वह अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ-साथ रणवीर सिंह स्टारर जयेशभाई जोरदार में भी नजर आया था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को बुधवार दोपहर अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। अब उसे दोबारा मेहसाणा जिला जेल भेजा जाएगा, जहां वह अपनी बाकी सजा पूरी करेगा।

Keywords: Hemant Modi Arrest, Bollywood Actor Murder Case, Thugs Of Hindostan Actor

What do you think?

- Advertisement -