- Advertisement -
- Advertisement -

IPL 2026: हार्दिक पांड्या का शानदार तोहफ़ा, IPL 2026 से पहले वानखेड़े ग्राउंडस्टाफ को दिए एक-एक लाख रुपये; जानें वजह

भारत स्पोर्ट्स
ipl 2026 hardik pandyas heartwarming gesture gives 10 lakh each to wankhede ground staff before ipl

Photo Credit - Social Media

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या, जो टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हैं, अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और असरदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट के मैदान के बाहर भी हार्दिक अपने लग्जरी अंदाज के लिए चर्चित रहते हैं। महंगी घड़ियां, शानदार कारें और शाही लाइफस्टाइल अक्सर उनके सुर्खियों में बने रहने का कारण बनती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने किसी ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि एक नेक काम के लिए ध्यान खींचा। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अपना पुराना वादा पूरा किया और इंसानियत की एक मिसाल कायम की, जिसने उनके आलोचकों को भी चुप करा दिया।

सबके दिलों पर राज करता हार्दिक!

फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ को लाखों रुपये के चेक देकर अपने बड़े दिल का परिचय दिया। टीम इंडिया में वापसी हो या कोई वादा, हार्दिक हमेशा उसे निभाते हैं। इस बार उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 11 ग्राउंडस्टाफ को 10-10 लाख रुपये का चेक दिया। यह उनका आभार था, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में स्टाफ ने उनका भरपूर साथ दिया था।

हार्दिक ने निभाया अपना वादा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के दौरान हार्दिक पांड्या वानखेड़े स्टेडियम में देर रात तक प्रैक्टिस करते थे, जिससे ग्राउंडस्टाफ को भी ज्यादा समय तक रुकना पड़ता था। उनकी मेहनत में मदद करने के लिए हार्दिक ने वादा किया था कि लौटकर सभी को इनाम देंगे। अब उन्होंने यह वादा पूरा कर दिया है। चेक देने के बाद सभी के साथ खिंचवाई गई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

छठी ट्रॉफी की राह पर MI पल्टन

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा। टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले सीजन निराशाजनक रहने के बाद इस बार हार्दिक और रोहित दोनों ने वादा किया है कि टीम छठी ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच खिताब अपने नाम किए हैं।

Keywords: Hardik Pandya IPL 2026, Mumbai Indians Captain Hardik, Wankhede Stadium Ground Staff Reward, MI IPL 6th Title Chance

What do you think?

- Advertisement -