- Advertisement -
- Advertisement -

मनीषा रानी से अक्षरा सिंह तक, धूमधाम से छठ पर्व मना रहे हैं ये सेलेब्स

भारत धर्म बिहार
from manisha rani to akshara singh these celebs are celebrating chhath puja with great enthusiasm

पूरे देश में इस समय छठ पर्व की धूम देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटीज तक, सभी इस पावन पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मना रहे हैं। कई स्टार्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर छठ पूजा के सेलिब्रेशन की झलकियां साझा की हैं, जिन्हें फैंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। खासतौर पर भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने पारंपरिक लुक में अपने फोटो और वीडियो शेयर कर इस त्योहार की रौनक और बढ़ा दी है।

मनीषा रानी

सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस मनीषा रानी ने छठ पूजा के मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। ग्रीन और रेड कलर की ट्रेडिशनल साड़ी में मनीषा बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और इस त्योहार के प्रति अपनी आस्था जाहिर की।

नेहा मर्दा

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने भी इस बार अपने परिवार के साथ छठ पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने पूजा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिनमें वे पूरी तरह पारंपरिक अंदाज़ में दिखाई दीं। फैंस ने उनके पोस्ट पर प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह हमेशा की तरह इस बार भी छठ पर्व में पूरी श्रद्धा और जोश के साथ शामिल हुईं। उनका पारंपरिक लुक और मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है। अक्षरा हर साल छठ पर्व को बड़े भव्य तरीके से सेलिब्रेट करती हैं, और इस बार भी उन्होंने अपनी मां के साथ सूर्य देव की पूजा करते हुए कई तस्वीरें साझा की।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी छठ पर्व पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी।
उनके शुभकामना संदेश ने फैंस के बीच खूब प्यार बटोर लिया।

दिनेश लाल यादव निरहुआ

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी आम्रपाली दुबे के साथ एक खूबसूरत वीडियो शेयर की, जिसमें दोनों ने फैंस को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। निरहुआ ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।

अंजना सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी इस पावन पर्व पर अपने फैंस को बधाई दी और सूर्य देव से सभी की खुशहाली की कामना की। उन्होंने पारंपरिक परिधान में अपनी एक सुंदर तस्वीर साझा की, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

छठ पर्व न सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परिवारिक एकजुटता का प्रतीक भी है। सेलेब्रिटीज़ द्वारा इस पर्व को इतनी श्रद्धा और खुशी से मनाते देख, यह साफ झलकता है कि चाहे कोई भी क्षेत्र हो भक्ति और परंपरा की भावना सभी को जोड़ती है।

Keywords: Chhath Puja Celebration, Bhojpuri Celebrities, Manisha Rani Photos, Akshara Singh Festival

What do you think?

- Advertisement -