- Advertisement -
- Advertisement -

पीएम बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, पूर्व गृह मंत्री भी हिरासत में, जानें पूरा मामला

दुनिया भारत
balen shah action former pm kp sharma oli arrest nepal political crisis

काठमांडू: बालेन शाह के प्रधानमंत्री पद संभालने के तुरंत बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक को सितंबर में हुए Gen-Z प्रदर्शनों के दौरान सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के बाद गिरफ्तार किया है। इस आंदोलन के दौरान तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे।

बता दें कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को मेडिकल चेकअप के लिए काठमांडू के जिला पुलिस रेंज से अस्पताल ले जाया जा रहा है। नेपाल पुलिस ने उन्हें भक्तपुर के गुंडू में उनके घर से हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें यहां लाया गया। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, “उन्हें सितंबर में Gen Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर पर दबाने से जुड़े गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।”

कैसे हुई गिरफ्तारी और कितनी हो सकती है सजा

  • काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह आयोग पूर्व विशेष अदालत के जज गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता में गठित किया गया था।
  • आयोग ने अपनी रिपोर्ट में केपी शर्मा ओली, रमेश लेखक और तत्कालीन पुलिस प्रमुख चंद्र कुबेर खापुंग के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
  • इन सभी पर राष्ट्रीय दंड संहिता की धारा 181 और 182 के तहत मामला दर्ज करने की बात कही गई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

पीएम मोदी की शपथ लेते ही एक्शन में बालेन

शुक्रवार को नेपाल की राजनीति में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब 35 वर्षीय बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता के रूप में उभरे बालेन देश के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि कुछ साल पहले तक उनकी पहचान एक रैपर के तौर पर थी, लेकिन बाद में वह काठमांडू के मेयर बने और अब देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभाल ली है।

इसी के साथ सियासी हलचल उस वक्त और तेज हो गई, जब शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटनाक्रम ने नेपाल की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है और आने वाले समय में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत दे दिए हैं।

Keywords: Balen Shah, KP Sharma, Nepal PM News, Former Prime Minister Arrest, Ramesh Lekhak

What do you think?

- Advertisement -