- Advertisement -
- Advertisement -

ढाका में भारतीय दूतावास को मिली धमकियां, भारत ने बांग्लादेशी हाई कमिश्नर को किया तलब

भारत दुनिया
india summons bangladesh high commissioner threats indian embassy in dhaka

भारत सरकार ने बुधवार को ढाका स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनज़र दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया। भारत सरकार ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्लाह को बुलाकर बांग्लादेश में हालिया घटनाक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। भारत ने यह कदम नेशनल सिटिज़न्स पार्टी (NCP) के नेता हसनात अब्दुल्ला द्वारा भारत के खिलाफ लगातार दिए जा रहे बयानों के बाद उठाया है।

हसनात अब्दुल्ला ने क्या कहा था?

नेशनल सिटिज़न्स पार्टी के नेता हसनात अब्दुल्ला भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहे हैं। अपने एक विवादित बयान में उन्होंने कहा था कि भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों को अलग कर नॉर्थ-ईस्ट के अलगाववादियों को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि अब्दुल्ला अपने कड़े भारत-विरोधी रुख के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके इस बयान के बाद भारत सख्त रुख अपनाता हुआ नजर आ रहा है।

दूतावास के बाहर प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश में भारतीय दूतावास के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे दूतावास की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में हुई कई घटनाओं ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Keywords: 7 Sisters Statement, Bangladesh High Commissioner Summoned, Security Concerns, India-Bangladesh Relations

What do you think?

- Advertisement -