- Advertisement -
- Advertisement -

Delhi Blast: दिल्ली फिर दहली! मृतकों की संख्या 12, आतंकी साजिश के पीछे जानें डॉक्टरों का कनेक्शन

भारत दिल्ली
delhi shaken 12 dead terror plot linked to doctors

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से बम के धमाकों से दहल गई। इस बार आतंकियों के लाल किला मेट्रो स्टेशन रहा। जहां एक कार में हुए जोरदार धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की भौहें खड़ी हो गई और गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटना स्थल का दौराकर हालात का जायजा लिया। वहीं इस हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक हाईलेवल मीटिंग रखा था, इस बैठक में NIA DG भी शामिल थे। आतंकी हमले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जिसमें दिल्ली पुलिस, एसएफएल की टीम, एनआईए और एनएसजी शामिल है। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ऐसे दिया ब्लास्ट को अंजाम

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के लिए आतंकवादीयों ने सफेद रंग की ह्युंडई i20 कार का इस्तेमाल किया है। जो बदरपुर से दिल्ली से अंदर शामिल हुई थी। कार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास जहां गोल्डन मस्जिद के पार्किंग में लेकर गए। इस दौरान पार्किंग में कार तकरीबन तीन घंटे तक खड़ी रही और उसके बाद सुबहाशर ट्रैफिक सिग्नल की तरफ बढ़ते हुए रेड लाईट एरिया के करीब पहुंचती है। जहां अचानक कार में तेज धमाका होता है। धमाका इतना तेज था कि आसपास में खड़ी कार और ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और धू-धू कर के जलने लगी। इस हादसे की चपेट में आने के बाद अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं. इस तेज धमाके के बाद रेड फोर्ट में लोगों की आवाजाही को फ़िलहाल रोक दिया गया है।

फरीदाबाद विस्फोटक मिलने के बाद हुआ दिल्ली में धमाका

जम्मू कश्मीर की पकड़ में जैसे ही पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। उसके बाद फरीदाबाद में सर्च ऑपरेशन में 29 सौ किलो से ज्यादा विस्फोटक बरामद हुआ। उसके साथ ही एके 47 मिला। जिसके बाद इस साजिश के पीछे जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि इसमें तीन डॉक्टर जुड़े हुए हैं। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो डॉक्टरों- आदिल अहमद राठर जो अनंतनाग का रहने वाला है और मुजम्मिल शकील जो पुलवामा का है। उन्हें सहारनपुर और फरीदाबाद से दबोच लिया, जबकि तीसरे डॉक्टर अब भी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

ब्लास्ट वाली गाड़ी चला रहा था उमर

रिपोर्ट के मुताबिक ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई सफेद रंग की ह्युंडई i20 कार उमर चला रहा था। ब्लास्ट में उसकी मौत हुई है या नहीं इस बात की पुष्टि डीएनए टेस्ट के बाद ही पता चल पायेगा। विस्फोटक से वाली कार चलाने वाले शख्स का नाम डॉ उमर यू नबी उर्फ उमर मोहम्मद होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल अभी ये जांच का विषय है और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से इस पूरी के तह तक पहुंचने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Keywords: Red Fort Blast, Lal Qila Metro Explosion, Delhi Terror Attack, NIA Investigation, Terrorism In Delhi

What do you think?

- Advertisement -