- Advertisement -
- Advertisement -

शिवसेना ने उबाठा पर साधा निशाना, 25 साल में 5 काम बताए मराठी आदमी के लिए

भारत महाराष्ट्र
shiv sena targets ubatha lists 5 things done for marathi people in 25 years

शिवसेना प्रवक्ता प्रकाश महाजन ने उबाठा गुट के सांसद संजय राऊत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संजय राऊत पहले यह बताएं कि 2019 के विधानसभा चुनाव में जब शिवसेनाबीजेपी को साफ जनादेश मिला था, तब उस गठबंधन को तोड़कर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के लिए कितनी दलाली ली गई थी। महाजन ने कहा कि इस सवाल का जवाब राऊत को जनता को देना चाहिए।

मुंबई के बालासाहेब भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में महाजन ने कहा कि जो लोग आज शिवसेना पर ‘खोके’ का आरोप लगाते हैं, उन्हें हर जगह सिर्फ पैसा ही दिखाई देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि 2017 के मुंबई महानगरपालिका चुनाव के बाद मनसे के 7 में से 6 नगरसेवकों को कितने पैसों में तोड़ा गया और यह पैसा किस गुजराती ठेकेदार से लिया गया था।

प्रकाश महाजन ने कहा कि संजय राऊत पिछले 25 साल से सांसद हैं, लेकिन वह मराठी लोगों के लिए किए गए कम से कम पांच काम भी गिना नहीं सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि राऊत सांसद रहते हुए दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में दलाली का काम करते हैं। महाजन ने यह सवाल भी उठाया कि राऊत की कॉलर पकड़ने वाली महिला कौन थी और इसका खुलासा किया जाना चाहिए।

महाजन ने कहा कि उबाठा मुख्यमंत्री बनने के लिए पदयात्रा करने वाले दिवंगत कार्यकर्ता चिंतामण रुईकर के परिवार से मिलने तक नहीं गए, लेकिन उसी परिवार के लिए घर बनाने का काम उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिंदे को देना आता है और ठाकरे को लेना आता है।

महाजन ने कहा कि महायुति सरकार में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और तीनों नेता मजबूती से सरकार चला रहे हैं। पिछले ३० वर्षों से ठाकरे परिवार मुंबई टूटने का मुद्दा लेकर राजनीति करते आ रहा है। राज ठाकरे खुद गुजरात की प्रगति देखने गए थे। उन्होंने कहा कि मुंबई और मराठी लोगों से प्रेम नहीं, बल्कि यह चुनाव उनके अस्तित्व का चुनाव है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद मुंबई में साधारण एसटीपी प्लांट तक नहीं बना सके। अब सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। महाजन ने तंज कसते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि सत्ता मिलने पर शिवसेना भवन ही मॉल बन जाए।

परली में शिवसेना और एमआईएम के गठबंधन को लेकर चल रही खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की एमआईएम के साथ शिवसेना का कोई गठबंधन नहीं है परली में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस की युति थी और सत्ता के लिए उन्होंने गुट बनाया है , अंबादास दानवे पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा की अंबादास दानवे एमआईएम के वोटों पर ही जीत कर विधान परिषद जाते है ऐसा आरोप लगाया।

Keywords: Uddhav Thackeray, Maharashtra Political News, Shivsena, Prakash Mahajan, Eknath Shinde, UBT

What do you think?

- Advertisement -