- Advertisement -
- Advertisement -

केरलम में चुनाव प्रचार के दौरान शशि थरूर के काफिले पर उपद्रवियों ने किया हमला, गनमैन को भी पिटा; पुलिस ने 3 लोगो को किया गिरफ्तार

केरल भारत
during election campaigning in kerala goons attacked shashi tharoors convoy police arrested 3 people

Photo Credit - Shashi Tharoor (X)

केरलम के मलप्पुरम जिले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ। घटना उस समय हुई जब थरूर वंडूर में विधानसभा चुनाव प्रचार में जा रहे थे और तिरुवल्ली‑चेल्लीथोडु ब्रिज के पास उनके काफिले को रोका गया।

शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान थरूर के गनमैन से भी मारपीट हुई। गनमैन की शिकायत पर वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीन लोगों को हिरासत में लिया। घटना में इस्तेमाल दो वाहनों को जब्त किया गया है। इस मामले में कलिकावु निवासी उम्मरा के खिलाफ गैर‑जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

थरूर के काफिले पर अचानक हमला

थरूर की टीम के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वे दो वाहनों के काफिले में जा रहे थे। अचानक करीब आठ लोग दो कारों में आए और काफिले को रोक लिया। चश्मदीदों ने बताया कि हमलावरों ने वाहनों को आगे बढ़ने से रोका और शीशों पर हाथ मारना शुरू कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल में किया। अब पुलिस यह जांच रही है कि यह हमला पहले से किसी की साजिश थी या सड़क विवाद ही इसकी असली वजह है।

शशि थरूर उस समय UDF उम्मीदवार ए.पी. अनिल कुमार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। आपको बता दें, केरल विधानसभा की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। इस बार राज्य में मुकाबला एलडीएफ, यूडीएफ और भाजपा‑नेत एनडीए के बीच त्रिकोणीय है।

Keywords: Shashi Tharoor Convoy Attack, Kerala Election Violence, Malappuram News Incident, Kerala Assembly Elections

What do you think?

- Advertisement -