- Advertisement -
- Advertisement -

US के उड़े होश! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिकी A-10 Thunderbolt II लड़ाकू विमान को मार गिराया

दुनिया भारत
us a10 shot down strait of hormuz iran attack news

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान अकेले ही दोनों देशों का सामना करते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहा है और तीनों पक्षों के बीच लगातार बमबारी जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि ईरानी सेना ने अमेरिकी A-10 Thunderbolt II जमीनी हमले वाले विमान को मार गिराने का दावा किया है। Al Jazeera की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का एक और फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। हालांकि, ईरान के इन दावों को लेकर White House की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं, ईरानी मीडिया ने हाल ही में कुछ तस्वीरें जारी कर यह दावा किया है कि कुवैत स्थित ‘कैंप ब्यूहरिंग’ पर हुए हमलों में अमेरिकी सेना का Boeing CH-47 Chinook हेलीकॉप्टर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। 28 फरवरी से जारी संघर्ष के बाद यह पहला मौका बताया जा रहा है जब अमेरिकी सैन्य विमानों को इस स्तर का नुकसान हुआ है, जिससे वॉशिंगटन के ‘एयर सुपीरियरिटी’ के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।

इसके अलावा, जानकारी के अनुसार एक F-15E Strike Eagle लड़ाकू विमान ईरान के अंदर सैन्य अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में सवार दो क्रू मेंबर में से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी लापता बताया जा रहा है और उसके ईरानी क्षेत्र में कहीं छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

Keywords: US A-10 Shot Down, Iran Attack Strait Of Hormuz, US Iran Conflict, A-10 Thunderbolt II Crash, Middle East War News, Iran Vs USA Tension, Hormuz Strait Military Attack, US Aircraft Down Iran

What do you think?

- Advertisement -