- Advertisement -
- Advertisement -

Khan Sir Surrender: सिविल कोर्ट में खान सर ने किया सरेंडर, गार्ड को गोली चलाने का दिया था आदेश

बिहार भारत
khan sir surrenders appears in civil court allegedly ordered his guards to open fire

Photo Credit: Social Media

चर्चित शिक्षक खान सर शनिवार (06 जून 2026) को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे और गोलीकांड मामले में खुद को अदालत के सामने पेश किया। लंबे समय से उनकी अनुपस्थिति को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन उन्होंने सीधे कोर्ट में सरेंडर का रास्ता चुना। इस घटनाक्रम के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

कोचिंग के बाहर फायरिंग केस में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई गोलीबारी और हंगामे के मामले में कदुमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है। इस केस में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि उनके अंगरक्षकों ने बयान दिया है कि फायरिंग खान सर के निर्देश पर की गई थी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, क्योंकि गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही थी, हालांकि देर रात तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

कोचिंग के बाहर रातभर हंगामा, भारी पुलिस तैनाती

कोचिंग सेंटर के बाहर देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा और छात्रों की भारी भीड़ मौके पर डटी रही। कई बार पुलिस की गाड़ियां वहां पहुंचीं और स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। पुलिस लगातार लाउडस्पीकर के जरिए छात्रों से अपील करती रही कि वे वहां से हटकर अपने घर लौट जाएं, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र डटे रहे और देर रात तक जमावड़ा जारी रहा।

कोचिंग विवाद में अब तक 5 गिरफ्तार

यह पूरा मामला दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद से जुड़ा है। दूसरे कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदु’ के संचालक रौशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं खान सर के दो अंगरक्षकों को भी हिरासत में लिया गया है। इस तरह अब तक इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Keywords: Khan Sir Surrender Case, Patna Coaching Firing Case, Assault And Arms Act Case Bihar

What do you think?

- Advertisement -