पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर कोलकाता पुलिस पहुंची है। उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सोमवार को 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित उनके घर पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम द्वारा जारी नोटिस के बाद की गई है, जिसमें घर में अवैध निर्माण को लेकर सवाल उठाए गए थे।
बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के घर में तीन टीवी सेट लगे थे, जिनका इस्तेमाल CCTV कैमरों की निगरानी के लिए किया जाता था। इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े कई अन्य उपकरण भी वहां मौजूद थे। कोलकाता पुलिस की एक टीम आज इन सभी सामानों की जांच और उन्हें हटाने की प्रक्रिया के लिए उनके घर पहुंची।
#WATCH | West Bengal | Kolkata police leave from the residence of TMC National General Secretary Abhishek Banerjee. pic.twitter.com/pgasm6lCOw
— ANI (@ANI) May 25, 2026
17 संपत्तियों पर नोटिस के बाद शुरू हुई जांच
कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी या उनके सह-स्वामित्व वाली कई संपत्तियों की जांच शुरू की थी। इस दौरान कुल 17 प्रॉपर्टीज को लेकर नोटिस जारी किए गए। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने पत्र लिखकर अवैध निर्माण संबंधी नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।
Keywords: Abhishek Banerjee, Kolkata Municipal Corporation Illegal Construction Notice, Abhishek Banerjee 17 Properties Notice

