- Advertisement -

“रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त”, जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ शेयर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर पहुंचे, जहां इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ सेल्फी शेयर कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मेलोनी ने लिखा, “रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।”

3 Min Read

PM Modi Rome Visit: पांच देशों की यात्रा के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच चुके हैं। रोम में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे, जहां दोनों देशों के संबंधों और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें “माय फ्रेंड” कहते हुए रोम में स्वागत किया।

- Advertisement -
Ad image

रोम में दिखा शानदार स्वागत

इटली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर पहुंचे और पूरे माहौल में “मोदी-मोदी” के नारे गूंजते रहे। पीएम मोदी ने भी लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान बच्चों से बातचीत, ऑटोग्राफ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। भारतीय और इटली के कलाकारों ने संगीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खास बना दिया।

इटली दौरे को लेकर PM मोदी का बयान

इटली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी इस यात्रा का मकसद भारत और इटली के रिश्तों को और मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (IMEC) और 2025-2029 की संयुक्त रणनीतिक योजना पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा वे FAO मुख्यालय जाकर वैश्विक खाद्य सुरक्षा और बहुपक्षीय सहयोग पर भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराएंगे।

- Advertisement -
Ad image

भारत-यूरोप कनेक्टिविटी का बड़ा प्लान

प्रधानमंत्री मोदी और इटली के नेताओं के बीच IMEC यानी इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर खास चर्चा होने वाली है। इस परियोजना को भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके तहत रेल नेटवर्क, सड़क मार्ग, ऊर्जा पाइलाइन और समुद्र के नीचे डिजिटल केबल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। माना जा रहा है कि यह कॉरिडोर आने वाले समय में वैश्विक व्यापार और परिवहन के ढांचे को नई दिशा दे सकता है।

Keywords: PM Modi Italy Visit, Giorgia Meloni And Narendra Modi Meeting, India Middle East Europe Corridor IMEC

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू