देशभर के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। सरकार की मंजूरी के बाद तय किया गया है कि अब परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक विवाद के कारण रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद लाखों छात्र नई तारीख का इंतजार कर रहे थे।
NEET परीक्षा को लेकर नई तैयारी
NTA ने बताया है कि NEET UG 2026 परीक्षा देशभर में एक ही दिन और तय समय पर कराई जाएगी। एजेंसी ने छात्रों से परीक्षा की तैयारी तेज करने को कहा है। वहीं, परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।
📢 NEET (UG) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।…
अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह
NTA ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी खबरों और अफवाहों से बचने की सलाह दी है। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक नोटिस के जरिए ही देखें। सोशल मीडिया या अनजान लिंक पर साझा की गई जानकारी पर भरोसा करने से बचने को कहा गया है।
मदद के लिए NTA से करें संपर्क
NEET UG 2026 से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए छात्र सीधे NTA की सहायता सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड या आवेदन से जुड़े सवालों के लिए एजेंसी ने आधिकारिक ईमेल और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
ईमेल आईडी: [email protected]
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000, 011-69227700
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
NEET UG 2026 परीक्षा से पहले छात्रों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय नए टॉपिक शुरू करने के बजाय रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। वहीं, परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी जल्द ही छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
Keywords: NEET UG 2026 Exam Date, NTA NEET Latest Update, NEET 2026 Re-Examination

