- Advertisement -

केरल की सत्ता की रेस तेज़, कांग्रेस में CM पद को लेकर 3 बड़े चेहरों पर मंथन!

केरल कांग्रेस में नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज है। पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट खरगे को सौंपी है। के. सी. वेणुगोपाल को ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है, लेकिन फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।

2 Min Read

नई दिल्ली: केरल कांग्रेस में नए नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच शुक्रवार को पार्टी पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी। यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे दी गई। पर्यवेक्षकों ने केरल के सभी विधायकों से राय ली, बैठक भी की और अलग-अलग बातचीत कर उनकी राय के आधार पर रिपोर्ट तैयार की।

- Advertisement -
Ad image

वेणुगोपाल को विधायकों का बड़ा समर्थन

सूत्रों के अनुसार, के. सी. वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है। करीब 40 से 43 विधायक उनके पक्ष में बताए जा रहे हैं, जिससे वे प्रमुख दावेदार बन गए हैं। हालांकि, उनके नाम पर फैसला आसान नहीं माना जा रहा क्योंकि वे राहुल गांधी के करीबी हैं। ऐसे में यह भी चर्चा है कि क्या उन्हें केरल की जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं, और यही उनके सीएम बनने की राह तय करेगा।

CM पद की रेस में अन्य नाम भी शामिल

सूत्रों के मुताबिक, अगर के. सी. वेणुगोपाल का नाम आगे नहीं बढ़ता तो रमेश चेन्निथला को भी मुख्यमंत्री पद का विकल्प माना जा रहा है। उनके साथ करीब 20 से ज्यादा विधायक बताए जा रहे हैं। वहीं, वीडी सतीशन को कांग्रेस और UDF के सहयोगी दलों जैसे IUML, केरल कांग्रेस (जोसेफ गुट) और RSP का समर्थन मिल रहा है। उनका मानना है कि सतीशन ने विपक्ष के नेता के तौर पर अच्छा काम किया है और सीएम पद के लिए किसी विधायक को ही चुना जाना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Kerala Congress Leadership, KC Venugopal, Kerala CM Candidate

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू