बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक सरकार ने चुनाव नतीजों के बाद जनता और प्रवासी मजदूरों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि राज्य की पहचान और सम्मान को वापस लाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब वादों को पूरा करने का समय है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को, रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती के दिन आयोजित किया जाएगा।
बंगाल चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हुए, जिनके नतीजे 4 मई को सामने आए। चुनाव परिणामों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया और पहली बार सत्ता में आने का रास्ता साफ किया। पार्टी ने 206 सीटें जीतीं, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। अन्य दलों को बेहद सीमित सीटें मिलीं।
The oath-taking ceremony of the new Chief Minister of West Bengal will take place on 9th May, says BJP State President Samik Bhattacharya to ANI. pic.twitter.com/VITNGJaQ1n
— ANI (@ANI) May 5, 2026
भवानीपुर में ममता बनर्जी को बड़ा झटका
इस चुनाव में सबसे चौंकाने वाला नतीजा भवानीपुर सीट से सामने आया, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15 हजार से अधिक वोटों से हराया। इससे पहले भी वह नंदीग्राम में ममता बनर्जी को मात दे चुके हैं, जिससे यह मुकाबला और चर्चा में रहा।
सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सरकार बनना तय माना जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम इस पद के लिए चर्चा में हैं। इनमें सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली जैसे नाम प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
Keywords: West Bengal Election Result 2026, BJP Government Bengal Swearing-In Date, BJP CM Candidates West Bengal

