पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पूरे हो गए हैं। कल उसका रिजल्ट आना बाकी है। वहीं इस बार चुनाव को लेकर जो एग्जिट पोल सामने आये हैं उसमें बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, जिसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी सरकार बंगाल में बनाती दिख रही है। जो बहुमत के करीब 142 से 175 सीटें जीत सकती है। टीएमसी (TMC) के लिए सत्ता में वापसी मुश्किल दिख रही है और वह 99 से 140 सीटों पर सिमट सकती है। अंतिम आधिकारिक नतीजे 4 मई 2026 को सामने आएंगे, जो सरकार का फैसला करेंगे।
इस बार के चुनाव में एक तरफ जहां सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरी है। वहीं, बीजेपी ने यहां से अपने दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। जहां माना जा रहा है चुनाव परिणाम बेहद रोचक होने वाला है। बंगाल में इस बार कुल 92 प्रतिशत से अधिक हुए मतदान ने लोगों को हैरान कर दिया है।
यहां समझें आंकड़ों का खेला ..
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं, जिनमें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। हालांकि, हर एजेंसी के आंकड़े अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया है।
अगर Zeenia के एग्जिट पोल की बात करें तो इसमें BJP को 144 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि TMC को 129 से 145 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 1 से 5 सीटें जा सकती हैं। इसी तरह Matrize के आंकड़ों में भी BJP को बढ़त दिखाई गई है, जहां उसे 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि TMC 125 से 140 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के एग्जिट पोल में भी BJP मजबूत स्थिति में दिख रही है। इसके मुताबिक BJP को 150 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि TMC को 130 से 140 सीटों का अनुमान है। वहीं Poll Diary के आंकड़े थोड़ा अलग हैं, जिसमें BJP को 142 से 171 सीटें और TMC को 99 से 127 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Praja Poll के एग्जिट पोल में BJP को सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई गई है। इसमें BJP को 178 से 208 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि TMC को सिर्फ 85 से 110 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर P-Marq के आंकड़ों में BJP को 150 से 175 सीटें और TMC को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है।
हालांकि Peoples Pulse के एग्जिट पोल में पूरी तरह उलट तस्वीर देखने को मिलती है। इसमें TMC को भारी बहुमत के साथ 178 से 189 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि BJP 95 से 110 सीटों तक सीमित रह सकती है।
अगर सभी एग्जिट पोल का औसत यानी Poll of Polls देखा जाए, तो इसमें BJP को 144 से 164 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि TMC को 123 से 141 सीटों का अनुमान है। अन्य दलों को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।
कुल मिलाकर, ज्यादातर एग्जिट पोल BJP को बढ़त देते नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ एजेंसियां TMC की मजबूत वापसी की भी संभावना जता रही हैं। अब असली तस्वीर मतगणना के दिन ही साफ होगी, जब यह तय होगा कि बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।
4 मई को आएगा परिणाम
पश्चिम बंगाल चुनाव का परिणाम चार मई को सामने आएगा। EVM का पिटारा खुलने के बाद यह साफ हो जाएगा कि इस बार जनता मोदी पर अपना भरोसा जताती है या फिर ममता बनर्जी के हाथों में सत्ता की चाभी सौंपती है।
Keywords: West Bengal Election Result, BJP vs TMC, West Bengal Election 2026

