राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की, पर पंजाब में दो FIR दर्ज की गई हैं। ये FIR पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज की गई हैं, जिससे उनकी गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया है। इस दौरान, संदीप पाठक अपने दिल्ली स्थित घर से जल्दबाजी में निकलते हुए नजर आए। Raghav Chadha के साथ AAP से इस्तीफा देने के बाद संदीप पाठक ने BJP का दामन थामा।
संदीप पाठक ने FIR की जानकारी से किया इनकार
संदीप पाठक ने एफआईआर के बारे में किसी जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी पुलिस अधिकारी ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से देश की सेवा में बिताई है। भारत हमेशा पार्टी से ऊपर है, और वे अपने देश के साथ कभी धोखा नहीं करेंगे।
#WATCH | Delhi: Punjab Police have reportedly filed two FIRs under sections for non-bailable offences against Rajya Sabha MP Sandeep Pathak. Both FIRs were filed in different districts of Punjab.
— ANI (@ANI) May 2, 2026
In a telephone conversation with ANI, he says, "I have no idea of any FIR against… pic.twitter.com/CmVSCFBbq8
“मेरे खिलाफ कार्रवाई उनकी दहशत को दर्शाती है”
संदीप पाठक ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है, तो यह सिर्फ उनके विरोधियों की दहशत को दिखाता है। उन्होंने इस मुद्दे पर और कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि वह इस पर कुछ और नहीं कहेंगे।
हाथ में सूटकेस लिए जल्दबाज़ी में दिखे संदीप पाठक
संदीप पाठक ने अपने घर से भागते हुए पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस की टीम तिलक मार्ग थाने के SHO समेत उनके आवास के बाहर पहुंची थी। इस दौरान, संदीप पाठक ने पीछे के दरवाजे से गाड़ी में सवार होकर तेजी से घर से बाहर निकलने की कोशिश की। संदीप पाठक को घर से निकलते हुए देखा गया, जब वह अचानक पीछे के दरवाजे से बाहर आए। इस दरवाजे के बाहर घास जमा हुई थी, जिससे ये जाहिर होता है कि यह सामान्यत: उपयोग में नहीं आता। उन्होंने जल्दी-जल्दी घर छोड़ा और हाथ में सूटकेस लिए हुए थे, जो उनकी घबराहट को दर्शाता था।
संदीप पाठक सहित AAP के 7 सांसद बीजेपी में शामिल
24 अप्रैल को राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने बीजेपी जॉइन की। इसमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी भी शामिल हैं।
Keywords: Sandeep Pathak FIR Punjab, Sandeep Pathak Arrest Threat, BJP Join By AAP MPs

