Ghaziabad Gaur Green Society Fire: गर्मी के इस मौसम में ऊंची इमारतों में आग कितनी भयंकर हो सकती है, इसका भयानक दृश्य बुधवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में देखने को मिला। यहां की प्रसिद्ध गौर ग्रीन सोसायटी के एक फ्लैट में सुबह-सुबह अचानक आग लग गई। मिनटों में आग की लपटें विकराल रूप धारण कर गईं और कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। काले धुएं के गुबार में फ्लैटों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, लेकिन आग की भीषण लपटों के सामने पानी की बौछारें भी नाकाम साबित हुईं।
फ्लैटों का कीमती सामान जलकर राख
गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसायटी में लगी भीषण आग ने 8वीं और 9वीं मंजिल को अपनी चपेट में लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई, जिससे फ्लैटों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की पानी की बौछारें आग तक नहीं पहुंच पा रही थीं। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
एसी का कंप्रेसर बना वजह
एसी के कंप्रेसर में धमाका होने से गाजियाबाद की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे जब कंप्रेसर फटा, तो लोग खुद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन जब पानी का दबाव कम होने से बौछारें ऊंची मंजिलों तक नहीं पहुंच सकीं, तो लोग अपने फ्लैट छोड़कर भागने लगे। आस-पास के फ्लैटों से भी आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटों को एक से डेढ़ घंटे तक काबू में नहीं किया जा सका।
प्रशासन ने खाली कराई इमारतें
फायर ब्रिगेड की कोशिशों के बावजूद, गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसायटी में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्रशासन ने आसपास की इमारतों को खाली करा लिया, लेकिन आग धीरे-धीरे पड़ोसी टावरों तक पहुंचने लगी। नीचे खड़े सैकड़ों लोग अपने फ्लैट्स में आग और धमाकों के मंजर को देख रहे थे, लेकिन कुछ नहीं कर सकते थे। ये हादसा नोएडा और गाजियाबाद की ऊंची इमारतों में आग बुझाने की क्षमता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की, लेकिन आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
VIDEO | Ghaziabad: Massive fire breaks out in Green Avenue Society flat, Indirapuram. Fire tenders rush to the spot.#Fire
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/1Iueiz0kuR
आग की लपटें इतनी तेज और ऊंची थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। बताया जा रहा है कि सातवीं मंजिल से शुरू हुई आग देखते ही देखते नौंवी मंजिल तक फैल गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग एसी के कंप्रेसर फटने से लगी और इससे पूरी ऊपरी मंजिल प्रभावित हो गई। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के प्रयास में लगी हैं। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी भी हताहत होने की खबर नहीं है।
Keywords: Ghaziabad Gaur Green Society Fire, High-Rise Building Fire, AC Compressor Explosion Fire

