नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी 23 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इस घोषणा के साथ ही करीब 53 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा और वे अपने परिणाम ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: जरूरी अपडेट
- 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होगा
- करीब 53 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा
- रिजल्ट ऑनलाइन वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेगा
- छात्र रोल नंबर के जरिए मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे
- इस साल यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। खास बात यह रही कि पूरे परीक्षा कार्यक्रम को महज 15 कार्यदिवसों में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। परीक्षा में इस बार कुल 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परीक्षार्थी शामिल हैं।
कहां चेक करें रिजल्ट
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
- results.digilocker.gov.in
कैसे देखें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
- मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
परीक्षा से जुड़ी खास बातें
- 53 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी
- 8000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए
- नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए
- परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई
Keywords: UP Board Result 2026, UPMSP Result Date, Class 10th 12th Result, UP Board Result Time, UP Result Website, UP Board News
TAGGED:UP News

