रियाद: मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रविवार को सऊदी अरब के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग और संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। चर्चा के दौरान पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
रियाद में NSA अजीत डोभाल की उच्चस्तरीय बैठकें
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रविवार को रियाद पहुंचे, जहां उनका स्वागत भारत के राजदूत सुहेल खान और सऊदी अरब के उप मंत्री सऊद अल-साती ने किया। इसके बाद उन्होंने सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान, ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसाइद अल-ऐबान से अलग-अलग मुलाकात की।
भारतीय दूतावास ने एक्स पर जानकारी दी कि इन बैठकों में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और आपसी हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Hon'ble NSA Shri Ajit Doval paid an official visit to Riyadh on April 19.
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) April 19, 2026
He was received at the Airport by Ambassador Dr Suhel Khan and Deputy Minister for Political Affairs @KSAmofaEN H.E. Ambassador Dr. Saud Al-Sati.
Later, he had meetings with
Energy Minister H.R.H. Prince… pic.twitter.com/VTz7LJAOFu
मिडिल-ईस्ट में भारत की रणनीतिक सक्रियता बढ़ी
अजीत डोभाल की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इससे पहले पाकिस्तान में हुई पहले दौर की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। इसी बीच भारत मिडिल-ईस्ट के देशों के साथ अपने रणनीतिक और द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर काम कर रहा है। भारत की मुख्य प्राथमिकता खाड़ी देशों में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग को बढ़ाना है।
Keywords: NSA Ajit Doval Saudi Arabia Visit, India Saudi Arabia Relations, Middle East Diplomacy

