उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के फेज-2 में उस समय हालात बिगड़ गए, जब एक कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र हो गया। गुस्साए कर्मचारियों ने वहां खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। यह घटना मदरसन कंपनी के पास प्रदर्शन के दौरान हुई। दरअसल, कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर लगातार चौथे दिन भी प्रदर्शन कर रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।
फेज-2 इलाके में प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों और संपत्ति में तोड़फोड़ की गई और पत्थरबाजी भी हुई। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में हर श्रमिक को सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करने और श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी, नोएडा
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) April 13, 2026
योगी जी के राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है!
कम न्यूनतम मजदूरी और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग लगा दी!
वीडियो देखे आप!pic.twitter.com/y0bSHd4t4I
मुख्यमंत्री ने सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को 24 घंटे के भीतर उद्योग संगठनों, प्रतिनिधियों और इकाई प्रबंधन से संवाद स्थापित करने को कहा है, ताकि समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। साथ ही, श्रम विभाग को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि श्रमिकों के नाम पर माहौल खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और औद्योगिक क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए। इसके अलावा, नक्सलवाद को दोबारा बढ़ावा देने की किसी भी साजिश से सतर्क रहने और भड़काऊ गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Keywords: Noida Protest, Workers Protest Noida, Salary Hike Demand, Employee Violence, Noida Factory Protest

