- Advertisement -

‘रामायण’ का टीजर रिलीज: पहली झलक ने जीता दिल, जमीन से आसमान तक गूंजा ‘जय श्री राम’

करीब 2 मिनट 38 सेकेंड लंबा यह टीजर शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और खूबसूरत प्रस्तुति के कारण बेहद प्रभावशाली नजर आता है।

2 Min Read

Ramayana का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। करीब 2 मिनट 38 सेकेंड लंबा यह टीजर शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और खूबसूरत प्रस्तुति के कारण बेहद प्रभावशाली नजर आता है। इसकी सिनेमैटिक क्वालिटी इतनी मजबूत है कि यह दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है।

- Advertisement -
Ad image

टीजर में Ranbir Kapoor भगवान राम के किरदार में बेहद शांत, सौम्य और गरिमामयी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बदलती परिस्थितियों में उनका साहसी और अक्रामक रूप भी झलकता है, जो किरदार की गहराई को और मजबूत बनाता है।

हालांकि टीजर में लक्ष्मण और सीता के किरदारों को जानबूझकर धुंधला (ब्लर) रखा गया है, ताकि पूरा फोकस राम के किरदार पर ही बना रहे। टीजर के अंतिम हिस्से में रावण की एक झलक जरूर दिखाई देती है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ जाती है।

- Advertisement -
Ad image

कब होगी रिलीज

रिलीज की बात करें तो फिल्म का पहला भाग अक्टूबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा भाग अक्टूबर 2027 में दर्शकों के बीच आएगा।

यह फिल्म न सिर्फ भारतीय पौराणिक कथाओं को नए और भव्य अंदाज में पेश करने की कोशिश है, बल्कि तकनीकी रूप से भी भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित कर सकती है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन Nitesh Tiwari कर रहे हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Keywords: Ramayana Movie Teaser, Bollywood, Nitesh Tiwari, Ramayana Release Date 2026

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू