प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में कमबैक का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वह सालों बाद एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए लौट रही हैं। फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में होंगे और प्रियंका उनके साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। हैदराबाद में हुए ग्रैंड टाइटल रिवील इवेंट के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए इसे खास दिन पर रिलीज करने का फैसला कर लिया है और साथ ही एक छोटी सी झलक भी साझा की है।
राम नवमी 2027 को रिलीज होगी ‘वाराणसी’
एसएस राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट का ऐलान राम नवमी के दिन किया। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो झलक साझा करते हुए बताया कि यह ग्रैंड फिल्म अगले साल 2027 में राम नवमी के अवसर पर रिलीज होगी। कैप्शन में लिखा गया, “आप उन्हें थिएटर में इस खास दिन देख पाएंगे।”
‘वाराणसी’ के वीडियो में दिखी भगवान हनुमान की झलक
सामने आए वीडियो में भगवान हनुमान की धुंधली झलक नजर आ रही है, जो लक्ष्मण को बचाने के लिए संजीवनी बूटी लेकर द्रोंड़ागिरी पर्वत पार करते दिख रहे हैं। वीडियो के अंत में ‘हैप्पी राम नवमी’ लिखा है। फिल्म की लंबाई तीन घंटे से अधिक होगी और इसे दो पार्ट में रिलीज़ किया जाएगा।
प्रियंका का तेलुगु डेब्यू
कुछ दिन पहले हैदराबाद से फिल्म के सेट की झलकियां आईं, जहां वाराणसी के घाट रामोजी फिल्म सिटी में तैयार किए गए थे। यह प्रियंका चोपड़ा का तेलुगु डेब्यू होगा और फिल्म को श्री दुर्गा आर्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक इपिक फैंटेसी साइंस फिक्शन एक्शन-एडवेंचर फिल्म होने वाली है।
Keywords: Varanasi Movie 2027 Release, Priyanka Chopra Bollywood Comeback, Mahesh Babu SS Rajamouli Film, Epic Fantasy Action Adventure Movie

