Israel US Iran War: मिडिल ईस्ट में जंग जारी है. एक तरफ इजरायल-अमेरिका और दूसरी ईरान है. इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच सुलह कराने के लिए पाकिस्तान ने एंट्री मारी है. लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पाकिस्तान के जहाज को तेहरान रोक दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर ने पाकिस्तानी जहाज जो कराची के लिए जा रही थी, उसे रोक दिया. ये पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
ईरान और क्षेत्रीय तनाव के बीच एक नई घटना सामने आई है, जिसने पाकिस्तान की सप्लाई चेन पर असर डाला है। ईरान के काबुल स्थित दूतावास के अनुसार, कराची बंदरगाह की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज को हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई और उसे वापस लौटना पड़ा। इस फैसले से पाकिस्तान की व्यापारिक उम्मीदों को झटका लगा है।
गौरतलब है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का एक बेहद अहम मार्ग है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से का ऊर्जा व्यापार होता है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे कई देशों की सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ गया है।
ईरानी दूतावास ने अपने बयान में कहा कि संबंधित जहाज ने आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया था, जिसके चलते इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) नेवी ने उसे आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी और वापस भेज दिया।
Keywords: US Iran Conflict, Strait Of Hormuz Blockade, Pakistan Shipping Stopped, Middle East Energy Crisis

