नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी को 24, अकबर रोड और 5, रायसीना रोड स्थित अपने दोनों कार्यालयों को खाली करने का नोटिस केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संपदा विभाग की ओर से जारी किया गया है। पार्टी को इन परिसरों को 28 मार्च तक खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अकबर रोड स्थित कांग्रेस का यह कार्यालय 1978 से उपयोग में था और करीब 48 वर्षों तक पार्टी का मुख्य दफ्तर रहा। हालांकि, इंदिरा भवन में नए कार्यालय के शुरू होने के बाद भी पुराने कार्यालय का उपयोग जारी था। वहीं, रायसीना रोड स्थित कार्यालय का इस्तेमाल भारतीय युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यों के लिए किया जाता रहा है, जिसे खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
इस आदेश के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद पार्टी इस पर विचार कर आगे की रणनीति तय करेगी।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कही ये बात …
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पार्टी के दोनों कार्यालयों—अकबर रोड और यूथ कांग्रेस कार्यालय—को नोटिस मिला है। उनके मुताबिक, देश की प्राथमिकता इस समय महंगाई, गैस की उपलब्धता, पेट्रोल-डीजल की किल्लत जैसे मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। विपक्ष इन मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहा है, लेकिन सरकार इनसे ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।
#WATCH | Delhi: Congress Leader Pawan Khera says, "Our 24 Akbar Road office and Youth Congress office have received a notice. What is the priority of the entire country today? The priority of the country is that there is no need to get stuck in the LPG lines, no need to buy in… pic.twitter.com/20L26x0LAg
— ANI (@ANI) March 25, 2026
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता विपक्ष को दबाना और उसकी आवाज को कमजोर करना है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष अपनी आवाज उठाता रहेगा और जनता के मुद्दों को सामने लाता रहेगा।
Keywords: Congress Notice Akbar Road Office, Congress Office Eviction News, Akbar Road Congress Office Dispute, Congress Party Court Case, Delhi Political News, Congress Headquarters Notice, Office Vacate Order Congress, Indian Politics News

