- Advertisement -

Petrol Price Hike: भारत में महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, 20 मार्च 2026 से लागू होगी नई कीमत

भारत में 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। BPCL का ‘स्पीड’, HPCL का ‘पावर’ और IOCL का ‘एक्सपी95’ अब प्रति लीटर 2.09 रुपये महंगा हो गया है।

3 Min Read

Petrol Price Hike in India: मिडिल ईस्ट के संकट के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब भी पहले की तरह हैं। यह बढ़ी हुई दरें 20 मार्च की रात से लागू होंगी। साथ ही, औद्योगिक डीजल की कीमतों में 22 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात के बीच, जहां पहले ही LPG संकट देखा जा रहा है, वहीं तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल जैसे BPCL ‘स्पीड’, HPCL ‘पावर’ और IOCL ‘एक्सपी95’ के दाम बढ़ाकर आम जनता को नया झटका दिया है।

- Advertisement -
Ad image

प्रीमियम पेट्रोल की नई कीमतें

आईओसीएल के कुछ स्टेशन पर XP95 प्रीमियम पेट्रोल अब 101.80 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध है। पहले यह 111.68 रुपये थी, जो बढ़कर 113.77 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद लखनऊ में पेट्रोल 103.92 रुपये प्रति लीटर और पुणे में 113.17 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों का असर

देश में नॉर्मल पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग हैं, दिल्ली 94.77 रुपये, गुजरात 94.49, हरियाणा 95.91, पश्चिम बंगाल 106.72, झारखंड 98.38 और केरल 106.08 रुपये प्रति लीटर। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ऐसे समय बढ़ाई गई हैं जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। पहले से ही चल रहे LPG संकट के बीच यह उछाल आम लोगों की जेब पर असर डाल सकता है और महंगाई बढ़ा सकता है।

- Advertisement -
Ad image

ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमलों का तीसरा सप्ताह

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार इसे जल्द खत्म होने वाला युद्ध बता रहे हैं, लेकिन ईरान के जवाबी हमलों और शीर्ष कमांडरों की मौत के बावजूद हालात उल्टे संकेत दे रहे हैं। फिलहाल इस संघर्ष के जल्दी समाप्त होने की संभावना कम दिख रही है।

प्रीमियम पेट्रोल क्या है?

प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन होता है, जिसमें ऑक्टेन रेटिंग ज्यादा होती है। यह खासकर आधुनिक और हाई-परफॉर्मेंस इंजन वाले वाहनों के लिए बेहतर माना जाता है। भारत में इसकी ऑक्टेन रेटिंग आमतौर पर 91-93 के बीच होती है, लेकिन कुछ ब्रांड्स में यह इससे अधिक भी हो सकती है। उच्च ऑक्टेन रेटिंग इंजन की नॉकिंग कम करती है, वाहन की परफॉर्मेंस स्मूथ बनाती है और इंजन की उम्र बढ़ाती है। इसमें शामिल एडिटिव्स इंजन की सफाई और एफिशिएंसी को बेहतर बनाते हैं।

Keywords: India Petrol Price Hike March 2026, Premium Petrol Latest Price India, Iran US Israel Conflict Update, Rupee Vs US Dollar News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू