- Advertisement -

Dhurandhar 2 box office collection: ओपनिंग डे पर 150 करोड़ का रिकॉर्ड धमाका, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और सिनेमाघरों में इसकी जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।

3 Min Read

19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही छा गई। रिलीज से पहले हुए प्रीव्यू शो में ही दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था, जो अब सिनेमाघरों में भी साफ नजर आ रहा है। फिल्म को लेकर फैंस में भारी उत्साह है। अब सभी की नजर इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है, साथ ही यह भी चर्चा है कि ‘धुरंधर 2’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में किसने ओपनिंग डे पर बाजी मारी।

- Advertisement -
Ad image

ओपनिंग डे पर ही रिकॉर्डतोड़ कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू के जरिए करीब 43 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। वहीं, रिलीज के पहले दिन फिल्म ने करीब 102 करोड़ से ज्यादा की शानदार कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंच गया है, जो इसकी जबरदस्त ओपनिंग को दर्शाता है।

पहले पार्ट से कई गुना आगे निकला सीक्वल

गौर करने वाली बात यह है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को हिंदी के साथ कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया, जबकि पहला पार्ट सिर्फ हिंदी में आया था। पहले भाग ने ओपनिंग डे पर करीब 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने तो रिलीज से पहले ही प्रीव्यू शोज से लगभग 48 करोड़ कमा लिए। इससे साफ है कि सीक्वल ने कमाई के मामले में पहले पार्ट को काफी पीछे छोड़ दिया है और जबरदस्त शुरुआत की है।

- Advertisement -
Ad image

फ्लैशबैक में खुलता है हमजा का अतीत

‘धुरंधर 2’ की कहानी पहले पार्ट को आगे बढ़ाते हुए हमजा के बीते हुए समय को उजागर करती है। फिल्म की शुरुआत फ्लैशबैक से होती है, जहां उसका दूसरा रूप जसकिरत सिंह रंगी सामने आता है। इस बार कहानी में ‘बड़े साहब’ का दमदार किरदार भी जोड़ा गया है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई नए चेहरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं।

Keywords: Dhurandhar 2 Box Office Collection, Dhurandhar 2 Opening Day Earnings, Ranveer Singh Dhurandhar 2 Movie, Dhurandhar 2 Vs Dhurandhar The Revenge Collection

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू