The Hundred मेंस 2026 सीजन के लिए 12 मार्च को हुए ऑक्शन में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया। ऑक्शन के दौरान टीम की मालकिन काव्या मारन भी मौजूद थीं और उन्होंने टेबल पर बैठकर अबरार के लिए बोली लगाई। आखिर में टीम ने उन्हें करीब 2.3 करोड़ रुपये में खरीदा। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर चर्चा और विवाद शुरू हो गया।
सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड
पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के फैसले के बाद सनराइजर्स लीड्स सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही है। इसी बीच फ्रेंचाइजी का आधिकारिक X अकाउंट भी सस्पेंड हो गया। अकाउंट सस्पेंड होने की वजह को लेकर अभी तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। आम तौर पर X प्लेटफॉर्म अपने नियमों का उल्लंघन होने पर अकाउंट को सस्पेंड करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्शन के बाद देर रात करीब 2 बजे टीम का अकाउंट सस्पेंड हुआ।

अबरार अहमद को लेकर SRH पर फैंस का फूटा गुस्सा
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल करने के बाद सनराइजर्स फ्रेंचाइजी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही है। ‘The Hundred’ में वह किसी भारतीय मालिक वाली टीम द्वारा खरीदे गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने हैं। टीम ने उन्हें करीब 2.3 करोड़ रुपये में खरीदा। इस फैसले से नाराज़ कई भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और टीम की मालकिन काव्या मारन के फैसले की आलोचना कर रहे हैं। अब चर्चा इस बात की भी हो रही है कि फ्रेंचाइजी आगे इस मामले में क्या कदम उठाएगी।
अबरार को टीम में लेने पर डेनियल विटोरी की सफाई
The Hundred ऑक्शन से पहले खबरें थीं कि भारतीय मालिक वाली फ्रेंचाइजी शायद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं करेंगी। हालांकि, सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विटोरी ने अबरार अहमद को खरीदने के बाद इसकी वजह बताई। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में उन्होंने कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अबरार की गेंदबाजी के बारे में जानकारी ली थी। खिलाड़ियों की राय और उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने उन्हें खरीदने का फैसला किया। विटोरी ने यह भी साफ किया कि फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर कोई अलग से चर्चा या मीटिंग नहीं हुई थी।
Keywords: Abrar Ahmed The Hundred 2026 Auction, Sunrisers Leeds X Account Suspended, Kavya Maran Abrar Ahmed Controversy, The Hundred Auction 2026

