- Advertisement -

करूर भगदड़ केस में एक्टर विजय पर CBI का शिकंजा, समन भेजकर दिल्ली में पूछ ताज के लिए किया तलब

तमिल अभिनेता और टीवीके प्रमुख थलापति विजय को करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने समन भेजा है। इस मामले में उनसे दिल्ली में पूछताछ की जाएगी। साथ ही करूर के एक विधायक को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

3 Min Read

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता थलापति विजय इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज लंबे समय से टल रही है और इसी बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा तेज है। वहीं करूर भगदड़ मामले में भी उनका नाम सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने विजय को फिर से पूछताछ के लिए समन भेजा है। इससे पहले उनसे 12 और 19 जनवरी को भी सवाल-जवाब किए जा चुके हैं। अब उन्हें 15 मार्च को दिल्ली में जांच एजेंसी के सामने पेश होना होगा।

- Advertisement -
Ad image

CBI ने दोबारा भेजा नोटिस, फिर होगी पूछताछ

करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय से पहले भी जांच एजेंसी सवाल-जवाब कर चुकी है। जनवरी में उन्हें दो बार सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था, जहां उनसे इस घटना से जुड़े कई मुद्दों पर पूछताछ की गई थी। जांच के दौरान कुछ नई जानकारियां सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें एक बार फिर स्पष्टीकरण के लिए बुलाया है। इस मामले में करूर के एक विधायक को भी समन भेजा गया है, जिनसे 17 मार्च को पूछताछ की जाएगी।

विजय की रैली के दौरान मची थी भगदड़

यह मामला 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में हुई एक दर्दनाक भगदड़ से जुड़ा है। उस दिन थलापति विजय की राजनीतिक सभा में भारी भीड़ जुट गई थी। भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मचने से कई लोग कुचल गए। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। शुरुआत में इस घटना की जांच एसआईटी कर रही थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया, जो अब इसकी जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

घटना से जुड़े कई अधिकारियों से भी हुई पूछताछ

करूर भगदड़ मामले की जांच के दौरान सीबीआई अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी ने उस दिन ड्यूटी पर मौजूद तमिलनाडु पुलिसकर्मियों को भी बुलाकर उनसे घटना से जुड़ी जानकारी ली थी। पुलिस कर्मियों से विजय की सुरक्षा व्यवस्था, उनके कार्यक्रम और भीड़ के हालात को लेकर सवाल किए गए। इसके अलावा सीबीआई ने उस समय मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर एम. थंगावेल और एसपी के. जोस के बयान भी दर्ज किए हैं।

Keywords: Thalapathy Vijay CBI Summons, Karur Stampede Case 2025, Vijay Political Rally Stampede, CBI Investigation Tamil Nadu Stampede

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू