- Advertisement -

ऑनलाइन टिकट बुकिंग, UPI ट्रांजेक्शन और LPG-CNG समेत ये बड़े नियम 1 मार्च से बदल जाएंगे

मार्च महीने की शुरुआत के साथ कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

3 Min Read

New Rules from 1 March 2026: मार्च महीने की शुरुआत के साथ कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। 1 मार्च, रविवार से सिम बाइंडिंग, एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और ऑनलाइन टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में अहम परिवर्तन होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इन बदलावों का आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

- Advertisement -
Ad image

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव

1 मार्च से रेलवे यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम बदल जाएंगे। अब भारतीय रेल के UTS ऐप के जरिए जनरल क्लास और प्लेटफॉर्म टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे। इन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग केवल RailOne मोबाइल ऐप पर ही उपलब्ध होगी। यानी यात्रियों को जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए नए ऐप का उपयोग करना होगा।

UPI लेनदेन होगा और सुरक्षित

1 मार्च से UPI के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे। नए नियमों के तहत बड़ी रकम के लेनदेन के लिए सिर्फ UPI PIN पर्याप्त नहीं होगा। अब UPI PIN के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया जाएगा। इससे डिजिटल भुगतान प्रणाली में सुरक्षा का स्तर और मजबूत होगा।

- Advertisement -
Ad image

साइबर सुरक्षा के लिए सिम बाइंडिंग अनिवार्य

ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू करेगी। इसके तहत व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स को उपयोगकर्ता के सक्रिय सिम कार्ड से जोड़ा जाएगा। यदि मोबाइल से सिम कार्ड हटा दिया जाता है, तो ये ऐप तुरंत काम करना बंद कर देंगे। सिम के बिना ये सेवाएं वाई-फाई या हॉटस्पॉट के जरिए भी संचालित नहीं हो सकेंगी। इसे डिजिटल सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की शुरुआत में तेल विपणन कंपनियां एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मार्च से इन ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती की घोषणा की जा सकती है। इसका सीधा असर घरेलू बजट और परिवहन खर्च पर पड़ सकता है।

Keywords: New Rules 1 March 2026, UPI Transaction New Rule, SIM Binding Rule, LPG Price Update, CNG PNG Price Change, RailOne App, Digital Payment Security, India News Update

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू