- Advertisement -

सड़कों के बाद अब आसमान में भी उड़ेगी टैक्सी, उबर जल्द ही करेगा Uber Air Taxi लांच…जानें कैसे होगी बुकिंग!

Uber जल्द ही दुबई में एयर टैक्सी सेवा शुरू करेगा, जो सड़कों के ट्रैफिक से राहत देगा। यह सेवा 2026 तक Joby Aviation के इलेक्ट्रिक eVTOL एयरक्राफ्ट से शुरू होगी।

3 Min Read

Uber Air Taxi: रोजाना ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियों से बचने के लिए Uber ने एक नई पहल शुरू की है। सड़क की भीड़-भाड़ में फंसे बिना अब आप आसमान में तेज़ी से यात्रा कर सकते हैं। Uber, जो एक प्रमुख ट्रैवल प्लेटफॉर्म है, अब सिर्फ़ सड़क यातायात तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में एयर टैक्सी सेवा से ट्रैवल अनुभव को और बेहतर बनाएगा।

- Advertisement -
Ad image

दुबई में शुरू होगी पहली Air Taxi सेवा

Uber जल्द ही अपनी नई एयर टैक्सी सेवा लॉन्च करने जा रहा है, जो खास तौर पर Joby Aviation के इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट के साथ काम करेगी। 2026 के अंत तक कस्टमर्स को इस सेवा का अनुभव मिलेगा, और दुबई पहला शहर होगा, जहां Uber-Joby एयरक्राफ्ट राइड बुक की जा सकेगी। इसके बाद यह सेवा मिडिल ईस्ट, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, यूनाइटेड किंगडम और जापान में भी शुरू की जाएगी।

Uber Air Taxi की बुकिंग होगी आसान

Uber की एयर टैक्सी सेवा की बुकिंग सामान्य राइड की तरह ही होगी। ऐप में एयर टैक्सी का विकल्प चुनने के बाद, डेस्टिनेशन डालने पर हवाई सफर की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इसके लिए लोकल अथॉरिटीज से अप्रूवल जरूरी होगी। ब्रिटेन में इसे FAA से मंजूरी की आवश्यकता होगी, और Joby के एयरक्राफ्ट की सर्टिफिकेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। Uber ने अपनी यूएस फ्लाइट्स के लिए 50,000 मील से ज्यादा टेस्ट फ्लाइट्स की हैं।

- Advertisement -
Ad image

3 स्टेप्स में जानें कैसे करें रिजर्वेशन

स्टेप 1: सबसे पहले, राइडर को अपने मोबाइल फोन पर Uber एप्लिकेशन खोलनी होगी।
स्टेप 2: एप्लिकेशन में, राइडर को कुछ शहरों में Joby एयरक्राफ्ट का विकल्प मिलेगा।
स्टेप 3: Uber Air टैक्सी का विकल्प चुनने के बाद, राइडर को डेस्टिनेशन डालकर बुकिंग कन्फर्म करनी होगी।

Uber ने बताया, “एक टैप में ऐप से जुड़कर आप अपने पूरे सफर की बुकिंग कर सकेंगे, जिसमें Uber Black पिकअप और ड्रॉप-ऑफ की सुविधा भी शामिल होगी।” यह एयरक्राफ्ट eVTOL टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा, जिसकी स्पीड 200 मील प्रति घंटा (321 किमी/घंटा) तक होगी और इसमें चार पैसेंजर्स के लिए आरामदायक सीटें दी जाएंगी।

Keywords: Uber Air Taxi Service, Joby Aviation Electric Aircraft, EVTOL Technology, Uber Air Travel Booking

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू