- Advertisement -

BARC Week 7 TRP Report: ‘अनुपमा’ और ‘नागिन 7’ को लगा बड़ा झटका, टॉप 5 में इन सीरियल्स ने बनाई जगह

BARC इंडिया की वीक 7 TRP रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर हुआ। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने नंबर 1 स्थान हासिल किया, जबकि 'नागिन 7' और 'अनुपमा' की रेटिंग में गिरावट आई है।

3 Min Read

BARC Week 7 TRP Report: बार्क इंडिया ने 2026 के सातवें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस हफ्ते अधिकांश सीरियल्स की रेटिंग में गिरावट आई है। जहां क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने नंबर 1 पोजीशन बनाए रखी, वहीं अनुपमा और नागिन 7 की रेटिंग में बड़ी गिरावट आई है। इस बार टॉप 5 में कई नए सीरियल्स की एंट्री हुई है। तो चलिए, नजर डालते हैं इस हफ्ते की पूरी टीआरपी लिस्ट पर।

- Advertisement -
Ad image

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बादशाहत

इस हफ्ते सबसे बड़ी खबर रही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ का नंबर 1 पर आना। फैमिली ड्रामा और इमोशनल ट्रैक ने फिर से लोगों के दिल में जगह बना ली है। दूसरे नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ ने जबरदस्त छलांग लगाई। पिछले हफ्ते छठे नंबर पर था, इस बार सीधा दूसरे पर आ गया। साफ है, कहानी में आए नए ट्विस्ट ने दर्शकों को खींच लिया।

‘अनुपमा’ और ‘नागिन 7’ फिसले

इस बार ‘अनुपमा’ को भी झटका लगा। शो तीसरे नंबर पर आ गया है। टॉप 3 में है तो सही, लेकिन रेटिंग नीचे गई है, जो मेकर्स के लिए चिंता वाली बात है। ‘नागिन 7’ की हालत और भी हैरान करने वाली है। जो शो कई हफ्तों तक नंबर 1 पर था, वो पहले तीसरे और अब सीधे छठे नंबर पर पहुंच गया। दिसंबर 2025 के आखिर में 2.4 की टीआरपी के साथ धमाकेदार शुरुआत करने वाला ये शो शुरू में 2 के ऊपर बना रहा, लेकिन वीक 7 में इसकी रेटिंग गिरकर 1.9 पहुंच गई।

- Advertisement -
Ad image

मिड-टेबल में हलचल

कुछ शोज़ को इस हफ्ते हल्की लेकिन पॉजिटिव बढ़त मिली है। ‘गंगा मईया की बिटिया’ अब चौथे नंबर पर पहुंच गया है। ‘वसुधा’ ने भी पांचवां स्थान पकड़ लिया है। इन दोनों शोज़ में फैमिली इमोशन्स और सोशल इश्यूज़ का बैलेंस लोगों को पसंद आ रहा है। सातवें नंबर पर है ‘उड़ने की आशा’, आठवें पर ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ ने एंट्री मारी है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नौवें नंबर पर है, ये शो वैसे भी लंबे वक्त से फेवरेट रहा है।

टॉप 10 में नई एंट्री

इस हफ्ते टॉप 10 में नई एंट्री ‘Mr. And Mrs. Parshuram’ की हुई है, जिसने दसवां पायदान पकड़ा है। अब देखना है कि अगले हफ्तों में ये शो अपनी जगह मजबूत कर पाता है या नहीं। कुल मिलाकर, वीक 7 की TRP रिपोर्ट ये दिखाती है कि टीवी की दौड़ अब सिर्फ नाम या स्टारकास्ट पर नहीं टिकती। लोग अब कहानी, उसकी रफ्तार और इमोशनल कनेक्शन को ज्यादा तवज्जो देते हैं।

Keywords: BARC TRP Report Week 7, Hindi TV Shows TRP, Naagin 7 Rating, Anupamaa TRP, Top 10 Hindi Serials 2026, Indian Television Ratings

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू