बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा के मल्लाह टोली में शादी के समारोह में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब स्टेज पर जयमाला के दौरान एक सनकी आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी। सनकी आशिक दुल्हन के करीब गया और उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दुल्हन को आनन-फानन में बक्सर के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
वहीं मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। गोली मारने वाले शख्स की पहचान दीनबंधु के रूप में हुई है। दुल्हन ने गोली लगने के बाद लड़के का नाम दीनबंधु बताया। वहीं जिस लड़की को गोली लगी, उसकी पहचान आरती कुमारी के रूप में हुई है।
बीजेपी+जेडीयू शासित सरकार = अपराधियों का जंगल राज।
— Adil Ahmad Khan (@AdilKhanAAP) February 25, 2026
बिहार के बक्सर में एक युवा शादी में घुसता है और दुल्हन को सरेआम गोली मारकर हत्या करके आराम से चला जाता है।
बिहार में दो दशकों से ज़्यादा इनकी सरकार है लेकिन अपराधी इनकी क़ानून व्यवस्था को अपने पैरों तले रखकर चलते हैं।
ये… pic.twitter.com/JD0rFfFVex
एकतरफा प्रेम प्रसंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरती का पड़ोसी ही गोली मारने वाला दीनबंधु है, जो आरती से एकतरफा प्रेम करता था। इससे पहले भी आरती की शादी तुड़वाने के लिए दीनबंधु कई कोशिशें कर चुका था। प्यार में नाकाम होने पर उसने जयमाला के दौरान, जब आरती अपने होने वाले दूल्हे के साथ स्टेज पर जयमाला के कार्यक्रम के लिए खड़ी थी, उसी वक्त दीनबंधु ने उसके पेट में गोली मार दी।
इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज हो गया है। फिलहाल अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है और उसकी तलाश जारी है।
Keywords: Bihar Buxar News, Buxar Crime News, Jaimala Firing Incident, Bride Shot In Wedding, Buxar Firing Video, Aarti Kumari, Breaking News Bihar

