ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है, और अब महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट नजदीक है। इस बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी, और भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला खास है। यह मैच न सिर्फ जीत-हार, बल्कि दोनों टीमों की प्रतिष्ठा के लिए भी अहम होगा। वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होगा, जहां दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें ICC टूर्नामेंट में फिर से आमने-सामने होंगी।
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 1 में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में होगा, जो हर बार की तरह रोमांचक होगा। भारत हालिया टूर्नामेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुका है, जबकि पाकिस्तान भी बड़े मंच पर उलटफेर करने का माद्दा रखता है। इस ग्रुप को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है, जहां कोई भी टीम जीतने का पूरा दम रखती है।
वर्ल्ड कप में पहली बार भिड़ेंगी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड
नेपाल में हुए क्वालीफायर के बाद बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड ने भी वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी जगह पक्की की। अब ये टीमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ खिताब की जंग में शामिल होंगी। ग्रुप स्टेज में 20 जून को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला खास होगा, क्योंकि यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें इंग्लैंड में किसी वर्ल्ड कप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
The updated fixtures list for the Men’s #T20WorldCup 2026 📋
— ICC (@ICC) January 24, 2026
More details ➡️ https://t.co/M61nOzx2fF pic.twitter.com/deynITDuV3
वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप्स
वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दो ग्रुप्स का ऐलान कर दिया गया है। ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स शामिल हैं। वहीं, ग्रुप 2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें होंगी।
ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी
13 जून 2026:
- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन (11:00 PM IST)
- स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड (3:00 PM IST)
- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड (7:00 PM IST)
- वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल (11:00 PM IST)
14 जून 2026:
- बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन (3:00 PM IST)
- भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (7:00 PM IST)
16 जून 2026:
- न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल (7:00 PM IST)
- इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल (11:00 PM IST)
17 जून 2026:
- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले (3:00 PM IST)
- भारत बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले (7:00 PM IST)
- साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (11:00 PM IST)
18 जून 2026:
- वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (11:00 PM IST)
19 जून 2026:
- न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल (11:00 PM IST)
20 जून 2026:
- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल (3:00 PM IST)
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल (7:00 PM IST)
- इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (11:00 PM IST)
21 जून 2026:
- वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3:00 PM IST)
- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड (7:00 PM IST)
23 जून 2026:
- न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3:00 PM IST)
- श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7:00 PM IST)
- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले (11:00 PM IST)
24 जून 2026:
- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स (11:00 PM IST)
25 जून 2026:
- भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड (7:00 PM IST)
- साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (11:00 PM IST)
26 जून 2026:
- श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड (11:00 PM IST)
27 जून 2026:
- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3:00 PM IST)
- वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7:00 PM IST)
- भारत बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल (11:00 PM IST)
28 जून 2026:
- साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स (3:00 PM IST)
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स (7:00 PM IST)
नॉकआउट मुकाबले:
30 जून 2026:
- सेमीफाइनल 1, द ओवल (7:00 PM IST)
2 जुलाई 2026:
- सेमीफाइनल 2, द ओवल (11:00 PM IST)
5 जुलाई 2026:
- फाइनल, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM IST)
Keywords: ICC Women’S T20 World Cup 2026 Schedule, India Vs Pakistan Women’S T20 World Cup, Women’S Cricket World Cup 2026 Fixtures, T20 World Cup 2026 Teams And Matches

