- Advertisement -

India AI Summit के दौरान गूगल CEO सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान पीएम मोदी और गूगल CEO सुंदर पिचाई की मुलाकात ने भारत की एआई में वैश्विक भूमिका को मजबूत किया। पीएम ने सुरक्षित एआई विकास पर जोर दिया।

2 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनियाभर के प्रमुख टेक एक्सपर्ट्स और जनप्रतिनिधि भाग लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। इस बीच, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। समिट में दोनों के बीच एआई से जुड़ी कई अहम तकनीकी विषयों पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुंदर पिचाई 20 फरवरी को एआई इम्पैक्ट समिट में अपना संबोधन देंगे।

- Advertisement -
Ad image

पीएम मोदी ने शेयर की पोस्ट

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुलाकात को “खुशी का अवसर” बताते हुए कहा कि बातचीत में भारत द्वारा एआई क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और गूगल की संभावित साझेदारी पर चर्चा हुई।

पिचाई ने भारत वापस आकर खुशी जताई

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत लौटने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि एआई इंपैक्ट समिट के लिए भारत आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया कि हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पिचाई की पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान गूगल के कई अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad image

ग्लोबल साउथ का पहला बड़ा एआई सम्मेलन दिल्ली में

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट, जो 16 फरवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ, ग्लोबल साउथ का पहला ऐसा एआई समिट है। यह 5 दिवसीय सम्मेलन 20 फरवरी तक चलेगा और वैश्विक स्तर पर यह चौथा सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन है।

सोशल मीडिया पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के बारे में कहा कि यह विचारों, इनोवेशन और इरादों का शक्तिशाली संगम है। उन्होंने सोमवार को प्रदर्शनी ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन किया, जिसमें 600 से अधिक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, 13 देशों के मंडप स्थापित किए गए हैं, जो एआई क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करते हैं।

Keywords: AI Impact Summit 2026, Sundar Pichai Meeting Narendra Modi, India AI Expo, Global South AI Summit

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू