बांग्लादेश में हुए चुनावों में बीएनपी की शानदार जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी 2025 को ढाका में होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शिरकत करेंगे। इससे एक दिन पहले बीएनपी नेता एएनएम एहसानुल हक मिलन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल होने का आग्रह किया था।
विदेश मंत्रालय का बयान आया सामने
विदेश मंत्रालय ने कहा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी, 2026 को ढाका में तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत दोस्ती और सहयोग को दिखाता है, जो हमारे साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान पर आधारित है। भारत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की नई सरकार का स्वागत करता है।”
Om Birla, Speaker of the Lok Sabha, will represent the Government of India at the swearing-in ceremony of the newly elected government of Bangladesh led by Tarique Rahman, Chairman of Bangladesh Nationalist Party, in Dhaka on February 17, 2026: MEA pic.twitter.com/fMHVdOfTRr
— ANI (@ANI) February 15, 2026
तारिक रहमान का शपथ ग्रहण 17 फरवरी को होगा
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन 17 फरवरी को राष्ट्रीय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। यह समारोह पहले राष्ट्रपति भवन में आयोजित होते थे, लेकिन इस बार इसे एक नए स्थान पर रखा गया है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम भी तय है। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत को पारस्परिक लाभ के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए, खासकर शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के सत्ता से हटने के बाद।
बीएनपी की जीत के बाद बदलेंगी नीतियां
हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश में बीएनपी को मिले विशाल जनादेश के बाद अब भारत की जिम्मेदारी है कि वह नई राजनीतिक स्थिति को स्वीकार करें। उन्होंने यह भी कहा, “शेख हसीना और अवामी लीग अब बांग्लादेश में नहीं हैं, और जनता ने स्पष्ट रूप से बीएनपी के पक्ष में अपना समर्थन जताया है।” हुमायूं कबीर ने अगस्त 2024 के जनविद्रोह के बाद शेख हसीना को आतंकवादी करार देते हुए उन पर 1,500 से अधिक मौतों का जिम्मेदार ठहराया।
तारिक रहमान के सलाहकार का भारत से अपील
तारिक रहमान के सलाहकार ने भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश की स्थिरता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल न हो, विशेषकर शेख हसीना और अवामी लीग के नेताओं को अपनी जमीन पर कोई भी सहारा न दे। उन्होंने कहा, “भारत को बांग्लादेश की संप्रभुता को कमजोर करने वाली किसी भी गतिविधि का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। एक बार जब यह मुद्दा सुलझ जाए, तो हम सामान्य राजनयिक सहयोग की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।” सलाहकार ने आगे कहा कि दोनों देशों को पारस्परिक लाभ के लिए मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि हम एक-दूसरे के पड़ोसी हैं।
Keywords: Tarique Rahman Oath Ceremony, BNP Victory Bangladesh, Om Birla Bangladesh Visit, Bangladesh India Relations

