- Advertisement -

मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब की बाराबंकी में गोली मारकर हत्या, 10 गोलियां मारी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ के चर्चित जेलर हत्याकांड के आरोपी और मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

2 Min Read

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ के चर्चित जेलर हत्याकांड के आरोपी और मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शोएब को मुख्तार अंसारी का बेहद खास बताया जाता था। हमलावरों ने उसकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की और उसे करीब दस गोलियां मारीं। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शोएब को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

बताया जा रहा है कि शोएब अपनी कार से लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असैनी मोड़ के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरातफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

- Advertisement -
Ad image

शोएब के खिलाफ तीन से चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और उसका नाम हिस्ट्रीशीटर की सूची में शामिल था। वह पेशे से अधिवक्ता था और बाराबंकी में वकालत करता था।

वहीं, पूर्वांचल की राजनीति में प्रभाव रखने वाले और कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी लंबे समय तक आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहे। उन पर हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे कई संगीन आरोप दर्ज थे। वर्ष 2005 में कृष्णानंद राय हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में ही रहे। 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में उनका निधन हो गया, जिसकी आधिकारिक वजह दिल का दौरा बताई गई थी।

Keywords: Shoeb Bobby, Barabanki Firing, Mukhtar Ansari Aide, Lucknow Jailer Murder Case, UP Crime News, Aseni Mod Firing, Highway Shootout.

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू