- Advertisement -

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट से जुड़ा था जैश-ए-मोहम्मद

यूनाइटेड नेशंस (UN) सिक्योरिटी काउंसिल की एक नई रिपोर्ट ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी संगठनों की पोल खोल दी है।

3 Min Read

नई दिल्लीः यूनाइटेड नेशंस (UN) सिक्योरिटी काउंसिल की एक नई रिपोर्ट ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी संगठनों की पोल खोल दी है। पिछले साल दिल्ली के लाल किले के करीब हुए आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद को यूएन ने जिम्मेदार ठहराया है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिंक का जिक्र संयुक्त राष्ट्र की 37वीं रिपोर्ट में किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति की ओर से तैयार की गई इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। यूएन की Analytical Support and Sanctions Monitoring Team ने बताया है कि लाल किले के नजदीक हुए हमले की जांच में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संभावित संबंध सामने आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपलब्ध इनपुट और खुफिया सूचनाओं के आधार पर इस हमले के पीछे सक्रिय आतंकी नेटवर्क की भूमिका की आशंका जताई गई है।

जैश-ए-मोहम्मद है सक्रिय

  • रिपोर्ट में अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया गया है, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी।
  • इस हमले की जिम्मेदारी The Resistance Front (TRF) ने ली थी, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन माना जाता है।
  • 28 जुलाई 2025 को इस मामले से जुड़े तीन संदिग्धों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी।
  • मई 2025 में भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी।
  • इसके अलावा, 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए हमले का भी उल्लेख है, जिसमें 15 लोगों की मौत का दावा किया गया था।

पिछले साल नवंबर में दहली थी दिल्ली

गौरतलब हो कि पिछले साल 10 नवंबर को वायलेट लाइन के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे कांच के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास स्थित मेट्रो स्टेशनों पर एहतियातन कुछ समय के लिए एंट्री रोक दी गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Jaish-E-Mohammed, Delhi Red Fort Blast, UN Security Council Report

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू