महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन को लेकर विपक्ष इसे साजिश मान रहा है। एनसीपी (SP) नेता रोहित पवार ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे को संदिग्ध बताते हुए कई सवाल उठाए। अब उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान मांगा है और जांच की अपील की है।
रोहित पवार ने पोस्ट में कहा कि इस हादसे (बारामती प्लेन क्रैश) में उन्होंने अपने चाचा को खो दिया और महाराष्ट्र ने एक महान नेता को खो दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी सभी शंकाओं का समाधान नहीं होता, हम इस मामले को लगातार उठाते रहेंगे।
मा. अजितदादांच्या विमान अपघाताबाबत माझ्यासह महाराष्ट्राला पडलेले अनेक प्रश्न सविस्तर प्रेझेंटेशनसह पत्रकार परिषदेत उपस्थित केले. हे केवळ हवेतले प्रश्न नाहीत या प्रत्येक प्रश्नाला, प्रत्येक मुद्द्याला आधार आहे आणि तो या प्रेझेंटेशनमध्ये दिला आहे. प्रसार माध्यमांचे प्रतिनिधी हे…
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) February 10, 2026
जांच एजेंसियों से जवाब की उम्मीद
रोहित पवार ने ट्वीट में बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर अजित पवार के प्लेन क्रैश पर एक डिटेल प्रेजेंटेशन तैयार किया है। उनका कहना है कि यह केवल सवाल नहीं हैं, बल्कि हर बिंदु पर ठोस आधार है। उन्होंने मीडिया से इस प्रेजेंटेशन को देखने और डाउनलोड करने का आग्रह किया है, साथ ही राज्य और केंद्र की जांच एजेंसियों से सकारात्मक उत्तर की उम्मीद जताई है।
— Office Of Rohit Pawar (@RohitPawarOffic) February 10, 2026
रोहित पवार ने अजित पवार की मौत को बताया साजिश
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने अजित पवार की मौत को साजिश करार दिया। उन्होंने एक किताब का हवाला देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को मारने का सबसे आसान तरीका उसके ड्राइवर को निशाना बनाना होता है। इस संदर्भ में उन्होंने हादसे से जुड़े कुछ संदेहपूर्ण तथ्यों का जिक्र किया। रोहित पवार के अनुसार, अजित पवार को एक दिन पहले मुंबई से पुणे कार से आना था, लेकिन अचानक उन्होंने कार यात्रा क्यों नहीं की, यह सवाल उठाया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी दावा किया कि अजित पवार एक बड़े नेता से मिलने वाले थे।
अजित पवार के निधन के बाद विपक्ष और पार्टी में बढ़े मतभेद
अजित पवार के निधन के बाद विपक्ष ने इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं, खासकर एनसीपी के विलय की चर्चाओं के बीच यह प्लेन क्रैश संदेह उत्पन्न कर रहा है। इसने पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। जबकि शरद पवार ने इसे एक हादसा बताया था, अब उनकी पार्टी के ही नेता इस पर सवाल उठा रहे हैं, जिससे पार्टी में मतभेदों की स्थिति भी उभर रही है।
Keywords: Ajit Pawar Plane Crash, Rohit Pawar Conspiracy Claims, NCP Party Differences, Maharashtra Political Controversy

