- Advertisement -

‘हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए इस दुनिया में जीयें? नहीं..’, गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या से कई सवाल उठे हैं। सुसाइड नोट से यह साफ है कि कोरियन पॉप कल्चर के साथ-साथ बच्चों और माता-पिता के बीच बढ़ती दूरी भी कारण हो सकती है।

2 Min Read

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। तीन नाबालिग बहनों ने, जिनकी उम्र 12, 14 और 16 साल थी, नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। ये मामला जितना दर्दनाक है, उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली हैं वो बातें जो अब सामने आ रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

मरने से पहले इन तीनों ने एक सुसाइड नोट छोड़ा। पुलिस के मुताबिक, इसमें साफ लिखा है, “वी आर लव कोरियन लव लव लव… सॉरी।” यानी ये लड़कियां साउथ कोरिया के सिंगर्स और एक्टर्स की जबरदस्त फैन थीं। लेकिन बात सिर्फ पसंद तक नहीं थी। सुसाइड नोट में उन्होंने घरवालों के बारे में भी लिखा, “लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी। तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे, लो अब देख लिया सबूत।”

K-Pop सिर्फ शौक नहीं बल्कि पूरी दुनिया है

इन बहनों के लिए कोरियन एक्टर्स और K-Pop सिर्फ शौक नहीं था, वो उनकी पूरी दुनिया बन चुका था। उन्होंने लिखा, “जितना हम कोरियन एक्टर और K-Pop ग्रुप को चाहते थे ना, उतना हम घरवालों को भी नहीं चाहते थे। कोरियन तो हमारी जान थी।” घरवालों की मार का भी ज़िक्र नोट में मिला, “हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए इस दुनिया में जीयें? नहीं भाई नहीं, मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी।”

- Advertisement -
Ad image

और सबसे ज्यादा दर्द उस हिस्से में झलकता है, जहां उन्होंने लिखा, “शादी के नाम से तो हमारे दिल में टेंशन होती थी। हम कोरियन को पसंद करते थे, उन्हीं से प्यार करते थे, और शादी इंडिया के आदमी से? कभी नहीं। ऐसे तो हमें खुद से भी उम्मीद नहीं थी। तो इसलिए हमने खुदकुशी कर ली। सॉरी पापा।” पूरा मामला जितना हैरान करता है, उतना ही परेशान भी करता है।

Keywords: Ghaziabad Triple Suicide, Minor Sisters Suicide, K-Pop Obsession, Korean Drama Influence, Child Mental Health

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू