- Advertisement -

CM नीतीश के पैर छूकर मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ, देखें Video

मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा पहुंचकर शपथ ग्रहण कर ली। अदालत से अनुमति मिलने के बाद अनंत सिंह बेउर जेल से सीधे बिहार विधानसभा पहुंचे थे।

2 Min Read

पटना: मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा पहुंचकर शपथ ग्रहण कर ली। अदालत से अनुमति मिलने के बाद अनंत सिंह बेउर जेल से सीधे बिहार विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि अनंत सिंह को पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के समय दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं।

- Advertisement -
Ad image

बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत कुमार सिंह को कुल 91,416 वोट मिले थे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार और अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी वीणा देवी को 28,206 वोटों के अंतर से हराया था। इसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या अनंत सिंह इस बार विधानसभा में शामिल हो पाएंगे और विधायक के तौर पर शपथ ले सकेंगे या नहीं। अब इन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि उन्होंने विधिवत शपथ ग्रहण कर ली है।

शूट-बूट में नजर आए अनंत सिंह

शपथ ग्रहण के दौरान अनंत सिंह अपने खास अंदाज में नजर आए। वह शूट-बूट पहने और माथे पर तिलक लगाए विधानसभा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने एक ही बार में पूरी शपथ ली।

- Advertisement -
Ad image

इस दौरान अनंत सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच संक्षिप्त बातचीत भी हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने उनके माथे पर लगे तिलक को लेकर सवाल किया। शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह करीब दस मिनट तक अपनी सीट पर बैठे रहे और फिर वापस जेल के लिए रवाना हो गए।

Keywords: Anant Singh Oath, Mokama MLA Anant Singh, Bihar Assembly News

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू