- Advertisement -

Mumbai BMC Final Election Results 2026: बीएमसी के सभी 227 वार्डों के परिणाम घोषित, देखें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

मुंबई के बीएमसी चुनाव के सभी 227 वार्डों के नतीजे आने के बाद बीजेपी खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

3 Min Read

मुंबई: मुंबई के बीएमसी चुनाव के सभी 227 वार्डों के नतीजे आने के बाद बीजेपी खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पहले विधानसभा चुनाव और फिर बीएमसी समेत निकाय चुनावों में बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, इस बार बीएमसी चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स का जादू फीका पड़ गया और कमल खिल गया। वहीं, बीएमसी चुनाव के परिणामों की पूरी सूची सामने आ गई है।

- Advertisement -
Ad image

बीएमसी चुनाव में सभी दलों को मिली सीटों पर नजर डालें तो आंकड़े इस प्रकार हैं—

भारतीय जनता पार्टी ने 89 वार्डों में जीत हासिल कर सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी का दर्जा पाया है। शिवसेना (UBT) 65 वार्ड जीतकर दूसरे नंबर पर रही। वहीं शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की और कांग्रेस के खाते में 24 वार्ड आए।

इस बार एआईएमआईएम की पतंग ने ऊंची उड़ान भरी और पार्टी ने 8 सीटें जीतीं। जबकि मनसे को 6 सीटें मिलीं। एनसीपी के खाते में 3 वार्ड आए, समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिलीं और एनसीपी (शरद पवार) गुट ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की।

- Advertisement -
Ad image
image 3

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम:

  • पूरे महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव हुए।
  • इन चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को जीत मिली।
  • बीजेपी ने 29 में से 25 नगर निगमों में जीत दर्ज की।
  • नगर निगम चुनाव 9 साल बाद 15 जनवरी को कराए गए थे।
  • इन चुनावों के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए गए।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा—

“मुंबई हमारे देश का गौरव है। यह आकांक्षाओं का शहर है। यही वह शहर है जो देश की विकास यात्रा को गति देता है। एनडीए को आशीर्वाद देने के लिए मैं मुंबई की अपनी सभी बहनों और भाइयों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

मुंबई महाराष्ट्र की जीवंत और समृद्ध संस्कृति का सर्वोत्तम उदाहरण है। इसी महान भावना से प्रेरित होकर हम शहर के लोगों को सुशासन और बेहतर ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ प्रदान करेंगे।”

Keywords: Mumbai BMC Election Results 2026, BMC Final Results 2026, BMC 227 Wards Results, BJP BMC Results 2026, Shiv Sena BMC Results

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू